सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को रुलाया, गेंदबाजों को फोड़ा, RCB को पीट मुंबई नंबर 3 पर पहुंची

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के एक और सीजन में हार के साथ शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार को 200 रन के लक्ष्य का पीछा ओवर में कर टीम ने सीधा अंक तालिका में नंबर 3 पर जगह बनाई. आरसीबी ने 6 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया था. सूर्यकुमार यादव की तूफानी फिफ्टी के साथ निहाल वधेरा के करारे शॉट्स ने मैच को एकतरफा बना दिया.

आरसीबी को मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने उबारा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले विराट कोहली और फिर अनुज रावत को जेसन बेहरनडॉर्फ ने सस्ते में चलता कर दिया. 2 झटके लगने के बाद मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल ने कदम रखा और दे दना दन शॉट्स जमाते हुए माहौल बदल दिया. 25 गेंद पर उन्होंने फिफ्टी जमाई तो कप्तान डु प्लेसिस ने भी 30 गेंद पर अर्धशतक ठोक डाला. आखिर में आकर दिनेश कार्तिक और केदार जाधव ने स्कोर 6 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया.

सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी

मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन ने ऐसी तूफानी ओपनिंग की जिसने आरसीबी के बड़े लक्ष्य को बौना बना दिया. महज 21 गेंद पर 4 छक्के और इतने ही चौके जमाते हुए इस युवा ने 42 रन की पारी खेल डाली. वनिंदु हसारंगा ने उनको आउट करने के तुरंत बाद ही कप्तान रोहित शर्मा का विकेट भी चटकाया. यहां से मैच आरसीबी की जगह उल्टा मुंबई की तरफ मुड़ गया. निहाल वधेरा ने दे दना दन शॉट्स जमाए और फिर आया सूर्यकुमार यादव का तूफान, महज 26 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के जमाते हुए उन्होंने पचास रन पूरे किए. यहां से मैच एक तरफा हो गया और मैच पलक झपकते ही खत्म हो गया.

Tags: IPL 2023, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें