Street Food: बाराबंकी में यहां मिलता है स्वाद से भरपूर मटर कुल्चा, चखने के लिए जुटती है भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संजय यादव/बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पिछले 32 वर्षों से एक दुकान लोगों को स्वाद से भरपूर मटर कुल्चा पेश कर रहा है. इसका स्वाद ऐसा है कि जिले भर से लोग इसे चखने यहां आते हैं. साथ ही, आसपास के जनपदों के लोग भी अब्दुल कयूम के मटर कुल्चा को खाने के लिए दुकान पर खड़े नजर आते हैं. बाराबंकी जिले के आलापुर में स्थित अब्दुल कयूम की दुकान मटर कुल्चे के लिए अलग पहचान रखती है. वर्ष 1990 में अब्दुल कयूम ने छप्पर के नीचे एक छोटी सी दुकान में मटर कुल्चा बनाने का काम शुरू किया था. धीरे-धीरे उनकी दूसरी पीढ़ी ने इस कार्य को संभाल लिया है.

बाराबंकी जिले के आलापुर में मटर कुल्चा का कारोबार करने वाले दुकानदार के अनुसार मटर कुल्चा खाने वालों की सुबह से दुकान पर भीड़ लग जाती है. उन्होंने बताया कि मटर कुल्चा का स्वाद काफी शानदार है. मटर के भीतर जो मसाला डाला जाता है उसे वो अपने हाथों से कूट और पीस कर डालते हैं. यह खालिस शुद्ध मसाला होता है. इससे लोगों को वही टेस्ट मिलता है. यह खाने वालों को नुकसान नही करता. इसको खाने से आनंद आ जाता है.

दुकानदार ने बताया कि हमारे दादा ने 1990 में छोटी सी दुकान में मटर कुल्चा बेचने का काम शुरू किया था. उसी को आज हम कर रहे हैं. ऊपर वाले का करम है कि आज भी हमारे यहां लोग मटर कुल्चा खाने आते हैं और उन्हें वही स्वाद मिलता है.

वहीं, मटर कुल्चा खाने आये ग्राहकों ने बताया कि जब भी हम बाराबंकी आते हैं तो अब्दुल कयूल का मटर कुल्चा जरूर खाते हैं. इसका स्वाद अच्छा है और क्वालिटी भी लाजवाब है.

Tags: Barabanki News, Food business, Street Food, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें