IPL 2023 Jofra Archer ruled out of tournament with injury Chris Jordan named replacement available for mumbai indians vs Royal challengers Bangalore today match

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सिर्फ 5 मैच खेले हैं.
इन 5 मैचों में जोफ्रा आर्चर 9.50 की इकोनॉमी से सिर्फ 2 विकेट लिए हैं.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन ने बचे हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (एमआई) टीम में अपने साथी जोफ्रा आर्चर की जगह ली है. क्रिस जॉर्डन दो करोड़ रुपये में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे और मंगलवार रात यानी 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. क्रिस जॉर्डन आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पिछले काफी वक्त से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे थे.

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को नीलामी में आठ करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह इस सत्र में सिर्फ पांच मैच खेलकर दो विकेट ले सके. वह कोहली की चोट के कारण पिछले दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. आर्चर पिछले साल भी आईपीएल में नहीं खेले थे. बताया जा रहा है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड आर्चर की फिटनेस और रिकवरी पर नजर रखेगा.

IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ में सभी 10 टीमें दावेदार, 16 अंक लेकर भी गुजरात की जगह नहीं पक्की, जानें पूरा समीकरण

WTC Final: ऋद्धिमान साहा को BCCI ने क्यों किया नजरअंदाज, खुल गया राज, ईशान किशन को मिली तवज्जो

आईपीएल की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया, ”मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बाकी मैचों के लिए चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है. 2016 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले क्रिस जॉर्डन ने अब तक 28 आईपीएल मैच खेले हैं और अब तक उनके नाम 27 विकेट हैं. स्पीडस्टर ने 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट लिए हैं.”

Mumbai Indians Twitter

जोफ्रा आर्चर आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 10 मैचों में से केवल 5 में ही खेलने में सफल रहे. उनका इकॉनमी रेट 9.5 और औसत 95 का था. जोफ्रा आर्चर के ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक 40 मैचों में 48 विकेट झटके हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद वह टीम के लिए सिर्फ कुछ ही मैच खेल पाए हैं.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में जोफ्रा आर्चर से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की उम्मीद थी. जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण पूरे 2023 सीजन से गायब हैं. लेकिन बुमराह के बाद आर्चर भी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ नहीं कर पाए.

ऐसे में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे क्रिस जॉर्डन पर अब मुंबई इंडियन ने दांव खेला है. क्रिस जॉर्डन इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. जॉर्डन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 28 मैचों में 4/11 के सर्वश्रेष्ठ के साथ 27 विकेट लिए हैं.

Tags: IPL 2023, Jofra Archer, Mumbai indians, Royal Challengers Bangalore

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें