Aastha Dharm: भीलवाड़ा शहर से भी पुराना है यह मंदिर, 500 वर्ष से हाथी पर विराजमान हैं भगवान शनि देव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि पायक/भीलवाड़ा. राजस्थान अपनी खास रियासतों और प्राचीन धरोहर के लिये देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. मेवाड़ की बात करें तो यहां कुछ ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जो अपने आप में इस क्षेत्र को खास बनाता है. भीलवाड़ा के रपट में बालाजी मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री शनि देव मंदिर 500 वर्ष पुराना है. यहां दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस मंदिर की खासियत है कि यह भीलवाड़ा शहर का ना केवल प्राचीन मंदिर है. बल्कि पहला ऐसा शनि देव मंदिर है जहां भगवान शनि हाथी पर विराजमान हैं.

प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर के पुजारी पंडित श्रवण जोशी ने कहा कि रपट के बालाजी मंदिर में स्थित यह मंदिर भीलवाड़ा शहर का प्रथम शनि देव मंदिर है. भगवान श्री शनिदेव का यह मंदिर लगभग 500 वर्ष प्राचीन है. भीलवाड़ा नगर के बसने से पहले से ही इस मंदिर में भगवान श्री शनिदेव महाराज प्रकट हो गए थे. यहां भगवान श्री शनि देव महाराज हाथी पर विराजमान हैं.

उन्होंने बताया कि यहां मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहता है. भगवान श्री शनि देव भक्तों की पीड़ा को हर लेते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें