कौशाम्बी जिले में बेखौफ बदमाशो ने शादी वाले घर में घुसकर महिला और बच्चो को तमंचे के नोक पर बंधक बनाकर और मारपीट कर लाखो की लूट कर ली,घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव की है जहा के अशोक कुमार के भाई की सोमवार को शादी थी,सभी लोग बारात में गए थे,घर पर केवल महिला और बच्चे थे,देर रात घर पर घुसे बदमाशो ने महिला को मारपीट कर और बच्चो पर तमंचा रखकर घर पर रखा हुआ चांदी,सोना और नगदी रुपए लूट ले गए,यही नहीं बदमाशो ने महिला के साथ जमकर मारपीट भी की,जिससे महिला की हालत नाजुक बनी हुई है,परिजनो ने महिला को अस्पताल।में भर्ती कराया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- जुबैर खान
सिराथु
Author: Up Head Line
Views: 24








