नई दिल्ली. 90 के दशक में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की जोड़ी ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक खूब पसंद की जाती थी. ये जोड़ी जब आती थी तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया करती थी. इस जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘पुकार’ , ‘बेटा’ जैसी उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. अब आपको बता दें कि उन दिनों माधुरी-अनिल फिल्मों अपनी फिल्मों के साथ अपनी लव केमिस्ट्री को भी लेकर खूब खबरों में रहते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को शुदाशुदा होते हुए भी अनिल कपूर माधुरी को इश्क करने लगे थे. दोनों की लव अफेयर की खबरें ने इतना ज्यादा तुल पकड़ लिया कि एक्टर की सुनीता कपूर संग शादीशुदा लाइफ खतरें आ गई थी.
माधुरी और अनिल कपूर ने सबसे पहले डायरेक्टर प्रयाग राज की फिल्म ‘हिफाजत’ में साथ काम किया था. बाद में वे कई हिट फिल्मों एक साथ काम किया. फिल्मों में इनकी केमिस्ट्री शानदार थी इनके फैंस के बीच इनके प्यार के चर्चे शुरू हो गए. हालांकि इस बारे में न तो भी अनिल कपूर ने कुछ कहा और न ही माधुरी ने लेकिन दोनों ने अचानक एक साथ फिल्में करना बंद कर दिया था.
माधुरी-अनिल कपूर की फिल्मों नहीं आने का कारण एक्टर की वाइफ सुनीता को माना जाता है.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब माधुरी और अनिल के अफेयर की अटकलें काफी तेज होने लगी तो सुनीता खुद आ कर अनिल कपूर से बात की और माधुरी से दूर रहने की हिदायत दे डाली. कहा तो ये भी जाता है कि माधुरी से पहले अनिल कपूर का नाम एक्ट्रेस श्रीदेवी,शिल्पा शिरोडकर और किमी काटकर संग जोड़ा गया था. अलग-अलग एक्ट्रेस संग पति का नाम जुड़ने से सुनीता काफी परेशान थी. इसलिए वह सिर्फ अपना परिवार बचाना चाहती थीं.

आपको बता दें कि साल 1989 में, जब माधुरी से पूछा गया कि क्या वह अनिल कपूर से शादी करेंगी, तो उन्होंने मूवी मैगजीन को जवाब देते हुए इसे सिरे से नाकार दिया था. माधुरी ने अनिल से शादी के सवाल पर कहा था, “नहीं! मैं उनके जैसे इंसान से शादी करना पसंद नहीं करूंगी. वह बहुत संवेदनशील इंसान हैं और मैं चाहती हूं कि मेरे पति कूल हों. जहां तक अनिल की बात है तो मैंने उनके साथ फिल्में की हैं. इसलिए मैं उनके साथ सहज हूं. मैं उनके साथ हमारे कथित अफेयर के बारे में मजाक भी कर सकती हूं.” माधुरी ने ये भी कहा था कि वे कभी कुछ ऐसा नहीं करेंगी, जिसका बुरा प्रभाव अनिल कपूर की फैमिली पर पड़े.
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित-
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, जब माधुरी -अनिल कपूर के अफेयर किस्से काफी तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी तो, उनकी वाइफ सुनीता एक बार अचानक अपने बच्चों के साथ फिल्म पुकार की शूटिंग पर पहुंच गई. उस दौरान सुनीता ने माधुरी से कुछ नहीं कहा लेकिन माधुरी-अनिल को माजरा समझ आ गया था. ऐसे में मन ही मन अनिल और माधुरी ने एक साथ कभी फिल्में नहीं करने का मन बना लिया. और पुकार फिल्म अनिल और माधुरी की आखिरी फिल्म थी, जिसमें दोनों को एक साथ रोमांस करते हुए देखा गया था. यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी. बाद में करीब 18 साल तक माधुरी और अनिल की कोई फिल्म नहीं आई. हालांकि बाद कई सालों बाद उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई टोटल धमाल में साथ देखा गया था.
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता
अनिल कपूर ने 1984 में सुनीता कपूर के साथ शादी की. कपल को सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर के माता-पिता हैं. अनिल कपर अब नाना भी बन चुके हैं. दूसरी ओर, माधुरी ने 17 अक्टूबर, 1999 को डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी. वह अपनी शादी के बाद कुछ वर्षों के लिए अमेरिका चली गईं, लेकिन 2011 में भारत वापस आ गईं. माधुरी भी अब दो बेटे आरिन और रयान की मां है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anil kapoor, Entertainment, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Madhuri dixit
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 06:30 IST








