आज का राशिफल: तुला राशि वालों के पक्ष में है आज का दिन, वृश्चिक, धनु राशि वाले नकारात्मक विचारों रखें दूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 09 May 2023)

अभी आपका भाग्य आपके पक्ष में होने से आप कोई नया काम आसानी से शुरू कर पाएंगे. आज का दिन बहुत अनुकूल है. उचित ढंग से पैसे का निवेश करेंगे, तो निश्चित रूप से लाभ होगा. परिवार में लोगों के साथ सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेंगे. आप नजदीक के धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकेंगे. विदेश में रहने वाले मित्रों और सम्बंधियों का अच्छा समाचार प्राप्त करके आनंद अनुभव करेंगे.

वृश्चिक राशिफल (vrishchika Rashifal, 09 May 2023)

आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. आपके कम बोलने में ही आपकी भलाई है. ऐसा करके आप परिजनों के साथ के वाद-विवाद को टाल सकेंगे. तबियत की चिंता रहेगी. गलत चर्चा पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 09 May 2023)

आज आपके तन-मन की स्वस्थता बनी रहेगी. आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी. स्नेहीजन और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा. पारिवारिक संबंध गहरे बनेंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आप लजीज भोजन का आनंद ले सकेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें