आपको भी है ट्रैवलिंग का शौक, खुले विचारों वाले होते हैं ऐसे जातक, एक्सपर्ट से जाने अपनी पर्सनालिटी के बारे में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कुछ लोगों को फोटोग्राफी का शौक होता है.
किसी को बागवानी करना पसंद होता है.

Personality According to Hobby : हर व्यक्ति को घूमना फिरना बहुत पसंद है. अपने इस शौक को पूरा करने के लिए मनुष्य अलग-अलग जगहों पर घूम कर वहां का लुफ्त उठाते हैं. कुछ लोग तो घूमने के इतने जुनूनी होते हैं कि वे बिना मकसद के ही पूरी दुनिया घूम लेना चाहते हैं. यदि आपको भी घूमने का शौक है तो ज्योतिष शास्त्र में आपके इस शौक से आपके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

एक्सपर्ट की राय
ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि हर व्यक्ति का अलग अलग तरह का शौक होता है. किसी को बागवानी करना पसंद होता है तो कोई कुकिंग में मास्टर होता है. कुछ लोगों को फोटोग्राफी का शौक होता है तो कुछ लोग आर्ट एंड क्राफ्ट में माहिर होते हैं. कुछ लोगों को दुनिया भर के अलग-अलग देशों की करेंसी कलेक्ट करने का शौक होता है, तो वहीं कुछ लोग रॉयल लाइफ जीने के शौकीन होते हैं. हर एक शौक उस व्यक्ति के स्वभाव, गुण-अवगुण और भविष्य से जुड़े कई सारे राज खोल सकता है.

यह भी पढ़ें – कैसा हो घर का पायदान, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, रंग और दिशा के लिए फॉलो करें वास्तु टिप्स

गज़ब का सेंस ऑफ ह्यूमर और एक्सट्रोवर्ट होते हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं उन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है. ऐसे जातक अपने जीवन में हर तरह के बदलाव के लिए तैयार रहते हैं. घुमक्कड़ प्रजाति के ये लोग स्वतंत्र, तेज नजर वाले, एक्सट्रोवर्ट, व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देने वाले, अनुकूलनीय, आभारी और सराहना करने वाले माने जाते हैं.

बिना शौक के जिंदगी है अधूरी
जानकार का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कोई ना कोई शौक रखना ही चाहिए. जिन लोगों के जीवन में हॉबी होती है उनका जीवन कलरफुल और उमंगो भरा होता है. जो व्यक्ति किसी भी तरह के शौक रखते हैं या अपने शौक को पूरा करने के लिए जी जान एक कर देते हैं ऐसे लोग जुनूनी श्रेणी में आते हैं.

यह भी पढ़ें – किस दिशा में होना चाहिए पानी की टंकी, सही स्थान का रखें विशेष ध्यान, जीवन पर पड़ता है गहरा असर

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें