मखाना खाने के 5 जबरदस्त फायदे, वजन करे कंट्रोल, हार्ट को भी रखे हेल्दी – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है मखाना.
खाली पेट मखाना खाने से वजन कम हो सकता है.

Benefits Of Eating Makhana: शरीर को कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. इसके लिए तरह-तरह के फूड्स की जरूरत होती है. इसी तरह मखाने का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह शरीर को मजबूत बनाने, खून की कमी दूर करने और कई बीमारियों से बचाने के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है. आइए आज हम आपको मखाना से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

1.न्यूट्रिशन्स से भरपूर: हेल्‍थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, मखाना में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर तो होता ही है साथ ही यह कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, फॉस्‍फोरस से भी भरपूर होता है. इस तरह ये हड्डियों को हेल्‍दी रखने, ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने, कोलस्‍ट्रॉल लेवल को ठीक रखने में भी मदद करता है. यह नर्व फंक्‍शन और मसल्‍स कॉन्ट्रैक्शन में भी काफी फायदा पहुंचाता है.

2. पाचन तंत्र मजबूत करे: मखाना में कई औषधीय गुण होते हैं, जिस वजह से इसे हेल्‍दी फूड की कैटेगरी में शामिल किया गया है. मखाने में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी ट्यूमर गुण होता है और यह पाचन तंत्र सुधारने से लेकर शरीर को मजबूत बनाने में भी काफी मदद करता है. मखाना के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है.

ये भी पढ़ें- शरीर के नस-नस में खून को साफ कर देगा गिलोय, कब्ज को करे झट से दूर, 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

3. हार्ट के लिए फायदेमंद: मखाना में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है. हृदय संबंधी समस्याओं में अगर आप मखाने को अपने ब्रेकफास्‍ट में शामिल करें तो यह लाभदायक होता है. यह हार्ट को हेल्दी रखता है. इसके नियमित सेवन से बीपी भी कंट्रोल में होता है.

4. वजन कम करे: मखाना के नियमित सेवन से वजन कम होता है. अगर आप भी वेट लूज करना चाहते हैं तो खाली पेट मखाने का सेवन करें. मखाने में मौजूद तत्व वेट लॉस में कारगर होते हैं. सुबह खाली पेट मखाना खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे दिनभर भूख कम लगती है. इससे शरीर में पोषक तत्व की कमी भी दूर होती है.

ये भी पढ़ें- शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को झट से बाहर निकालेगा पत्तागोभी जूस, बालों को करे मजबूत, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे

5. ब्लड शुगर कंट्रोल करे: खाली पेट मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. डायबिटीज रोगियों के लिए मखाना एक अच्छा फूड माना गया है. इसे रोजाना सुबह खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा.

Tags: Health, Health benefit, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें