
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 09 May 2023)
आज आप सुस्त रहेंगे. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. स्वभाव में उग्रता बढ़ने से आपका काम बिगड़ सकता है, इसलिए उग्रता पर अंकुश में रखना हितकर है. आफिस में उच्च अधिकारियों और महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपको अधिक चर्चा और विवाद को टालना चाहिए. किसी धार्मिक काम से बाहर जाने की योजना बन सकती है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 09 May 2023)
अत्यधिक कार्यभार तथा खान-पान में असावधानी रखने के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. पर्याप्त मात्रा में नींद और आहार न मिलने से मन बेचैन रहेगा. आज प्रवास न करना आपके हित में है. यात्रा में विघ्न आ सकता है. समय पर काम न पूरा ना होने से आपका मन उदास रह सकता है. आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान से आपको मानसिक राहत मिलेगी.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 09 May 2023)
आज आप मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि लेंगे. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा. आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आप दान-धर्म भी कर सकते हैं.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 09 May 2023)
भाग्य आपके साथ होने से आपका आज का दिन आनंद और सफलता का बना रहेगा. परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा. नौकरी करने वालों के ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा. आपके अधीनस्थ लोगों और ननिहाल से लाभ प्राप्त हो सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ की उम्मीद है. आप आवश्यक वस्तुओं के पीछे खर्च कर सकेंगे. अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 09 May 2023)
आज आप तन-मन की स्वस्थता महसूस करेंगे. आप सृजनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे. साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया लिखने की प्रेरणा आपको होगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे. आपकी संतान आपको अच्छे समाचार दे सकती है. धर्म और सेवा के साथ जुड़ी प्रवृत्ति में आप बहुत आनंद का अनुभव होगा.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 09 May 2023)
आपको आज प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहना पड़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. मां के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें. विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है. वाहन तथा स्थायी संपत्ति से सम्बंधित कोई तकलीफ आपको हो सकती है. खर्च की भी संभावना है.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 09 May 2023)
अभी आपका भाग्य आपके पक्ष में होने से आप कोई नया काम आसानी से शुरू कर पाएंगे. आज का दिन बहुत अनुकूल है. उचित ढंग से पैसे का निवेश करेंगे, तो निश्चित रूप से लाभ होगा. परिवार में लोगों के साथ सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेंगे. आप नजदीक के धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकेंगे. विदेश में रहने वाले मित्रों और सम्बंधियों का अच्छा समाचार प्राप्त करके आनंद अनुभव करेंगे.
वृश्चिक राशिफल (vrishchika Rashifal, 09 May 2023)
आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. आपके कम बोलने में ही आपकी भलाई है. ऐसा करके आप परिजनों के साथ के वाद-विवाद को टाल सकेंगे. तबियत की चिंता रहेगी. गलत चर्चा पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 09 May 2023)
आज आपके तन-मन की स्वस्थता बनी रहेगी. आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी. स्नेहीजन और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा. पारिवारिक संबंध गहरे बनेंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आप लजीज भोजन का आनंद ले सकेंगे.
मकर राशिफल (Makar, Rashifal, 09 May 2023)
आज परिश्रम के अनुपात में परिणाम न मिलने पर आपको हताशा होगी. पारिवारिक वातावरण उदासीन रहेगा. स्वास्थ्य की चिंता रहा करेगी. दुर्घटना न हो, इसका ध्यान रखें. व्यावसायिक कामों में सरकारी हस्तक्षेप होगा. कानूनी मामलों में सावधानी रखें. आप समाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे तथा उसके पीछे पैसे खर्च कर सकेंगे.
कुंभ राशिफल (Kumbh, Rashifal, 09 May 2023)
आज नए काम की शुरुआत होगी. नई योजना बना सकेंगे. नौकरी और व्यवसाय के लिए भी अनुकूल दिन है. शहर में मान-सम्मान बढ़ेगा. संतान की प्रगति होगी. पत्नी की तरफ से भी अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. विवाहोत्सुक युवक- युवतियों के विवाह का योग निर्मित होगा.
मीन राशिफल (Meen, Rashifal, 09 May 2023)
आप व्यवसाय और नौकरी में प्रगति कर सकेंगे. अधिकारी आपको प्रोत्साहन देंगे, इसलिए आपको आनंद होगा. धंधे में लाभ होगा. बकाया राशि की वसूली होगी. पिता और बुजुर्गों से भी कोई लाभ मिल सकेगा. आपकी आय में वृद्धि होगी. घरेलू वातावरण सुख- शांति वाला रहेगा. आप आदर, प्रतिष्ठा तथा नौकरी में ऊंचे पद प्राप्त कर सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 01:50 IST








