OMG! नशा मुक्ति केंद्र बने…नशे का अड्डा! रेड में सामने आई ये हकीकत, विस अध्यक्ष भी हैरान  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंचकूला: शहर के बरवाला में नशा मुक्ति केंद्रों पर सीआईडी व सीएम फ्लाइंग द्वारा रेड की गई. यहां उजाला फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के नाम से केंद्र चल रहे थे. अवैध रूप से चल रहे केंद्रों में कैद करके युवकों को रखा गया था. रेड के दौरान सभी युवाओं को रेस्क्यू कर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में लाया गया. जहां पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सभी मरीजों से मिले.

बता दें कि पंचकूला के बरवाला में सीआईडी, सीएम फ्लाइंग की सयुक्त टीम ने बतौड़ गांव के नजदीक अवैध रूप से चल रहे दो नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी कर कार्यवाही की. सीआईडी, सीएम फ्लाइंग की टीम को एक फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी, जिसमें एक युवक को पूर्ण रूप से नग्न करके उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था.

इस फोटो की जांच करते हुए टीम बरवाला पहुंची. टीम के द्वारा बरवाला के नजदीक पावर हाउस के सामने रिहौड रोड पर हेल्पिंग हैंडस फाउंडेशन और बतौड़ से रॉयवाली संपर्क मार्ग पर उजाला फाउंडेशन के नाम से अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी की गई.

विस अध्यक्ष भी हैरान
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि मैं खुद हैरान हूं. मड़ावाला में डी-एडिक्शन सेंटर के नाम पर नशा मुक्ति की बजाय नशे में डालने का काम किया जा रहा था. करीब 8 महीने से उस डी-एडिक्शन सेंटर का लाइसेंस भी नहीं था और पंचकूला प्रशासन सोया हुआ रहा. बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम बनी हुई है, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं की गई. कहा कि डी-एडिक्शन सेंटर में नशा करने के लिए दवा दी जा रही थी, न कि नशा छुड़ाने के लिए. बताया यहां अवैध दवाएं भी बेची जा रही थी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 00:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें