5 ज्योतिर्लिंग समेत कई देव स्थानों के दर्शन, 12 दिन की यात्रा, 20,000 में खाना-पीना, किराया व ठहरने का इंतजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत 20 मई से होगी और 31 मई तक चलेगी.
टूर में द्वारकाधीश मंदिर, शिर्डी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर मंदिर शामिल हैं.
स्लीपर और एसी समेत 3 कैटेगरी में IRCTC साइट पर बुकिंग कराई जा सकती है.

IRCTC Tour Package : शिवभक्तों के लिए ज्योतिर्लिंग एक पावित्र तीर्थ है. देश के विभिन्न राज्यों में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिए हर दिन लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. अगर आप भी इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं भारतीय रेलवे आपको एक शानदार मौका दे रहा है. IRCTC ने 5 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए एक खास टूर पैकेज का ऐलान किया है. इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत 20 मई से होगी और 31 मई तक चलेगी.

IRCTC के इस टूर पैकेज में आपको 5 ज्योतिर्लिंग के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों की सैर करने का मौका भी मिलेगा. खास बात है कि यात्रियों का यह धार्मिक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए करने को मिलेगी. आइये जानते हैं इस टूर में श्रद्धालुओं को कौन-कौन से ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा और यात्रा में क्या सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- टिकट बुकिंग में उम्र गलत हो जाए तो क्या करें, वेबसाइट पर नहीं कोई विकल्प, बस है एक उपाय

इन 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मिलेगा मौका
IRCTC के इस टूर पैकेज में 5 ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर और सोमनाथ की यात्रा शामिल है. इसके अलावा यात्रियों को अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने का मौका भी मिलेगा. इनमें गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारकाधीश मंदिर, शिर्डी साईं बाबा और शनि सिंगणापुर शामिल हैं.

irctc, irctc tour package, irctc 5 jyotirlinga yatra, BHARAT GAURAV JYOTIRLINGA YATRA SPECIAL TRAIN EZBG01, irctc tour packages list 2023, irctc tour packages from kerala 2023, irctc tour packages from delhi 2023, irctc tour packages from hyderabad 2023, irctc tour packages from chennai 2023, irctc tour packages from ahmedabad

यह धार्मिक यात्रा कोलकाता स्टेशन से 20 मई से शुरू होगी और 31 मई को इसका समापन हो जाएगा. यानी यह टूर 12 दिन और 11 रातों तक चलेगा. इस टूर पैकेज में ट्रेन का किराया, चाय-पानी, नाश्ता, सुबह-शाम का खाना शामिल है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैनेजर्स उपलब्ध रहेंगे और विशेषज्ञ टूर गाइड पूरी यात्रा कराएंगे. प्रत्येक यात्री को इस टूर में ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा.

Mahakal Mandir, Mahakal Darshan, Mahakal Mandir Samiti, Mahakaleshwar Jyotirling, Ujjain news, katha Vachak Pandit Pradeep Mishra, Ujjain DM, Shiva Mahapuran Katha, Mahakal Mandir Darshan arrangement Change, MP news, हिंदी खबरें, उज्जैन की खबरें, उज्जैन न्यूज, एमपी न्यूज, local18, news18, news18 hindi, news18 india, news in hindi, हिंदी में खबरें, महाकाल मंदिर, महाकाल दर्शन

उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल.

3 अलग-अलग कैटेगरी में बुकिंग और किराया
आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में इस टूर पैकेज के लिए आप 3 अलग-अलग कैटेगरी स्लीपर, एसी III टियर और एसी II टियर में बुकिंग करा सकते हैं. विभिन्‍न शहरों में रुकने के लिए एसी होटल में कमरों की व्‍यवस्‍था होगी. इस ट्रेन में इकॉनॉमी क्लास (स्लीपर क्लास) में प्रति व्यक्ति किराया 20,060 रुपये. इस पैकेज में यात्रियों के लिए नॉन एसी बजट होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी और नॉन एसी बस की सुविधा दी जायेगी.

स्टैंडर्ड यानी 3rd Ac के पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया 31,800 रुपये और कमफर्ट (2nd AC) के लिए 41,600 रुपये चुकाने होंगे. इन दोनों ही पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी. बता दें कि इंडियन रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रहा है, इस टूर पैकेज की कीमत में ये रियायत शामिल है. इस टूर के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. बुकिंग व अन्य जानकारी के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट करें.

Tags: Indian railway, Irctc, Railway Knowledge, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें