इस तारीख को राघव चड्ढा की हो जाएंगी परिणीति चोपड़ा, शुरू हो गई तैयारी, दिल्ली के होटल में होगा भव्य कार्यक्रम!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. आम आदमी पार्टी लीडर राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अक्सर लंच और डिनर पर जाते यंग कपल को कई बार स्पॉट किया गया है. दोनों के रिश्ते की खबरें भी खूब चलती रहीं. अब दोनों की एंगेजमेंट की तारीख भी फिक्स हो गई है. परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली के एक होटल में एंगेजमेंट करने जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के लीडर संजीव अरोड़ा उन्हें पहले ही बधाई दे चुके हैं.

अब बताया जा रहा है कि दोनों 13 मई को एंगेजमेंट कर लेंगे. हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया. हालांकि शादी के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने चुप्पी साधी रखी. सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता को ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल लुक में देखा गया.

शुरू हो गई तैयारियां

लगातार शादी कब है कहने के बावजूद दोनों चुप रहे और एक कार में बैठकर चले गए. एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्टोरेंट में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों को न तो खारिज किया है और न ही स्वीकार किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है.

सुर्खियों में हैं दोनों का रिलेशनशिप
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिलेशनशिप बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव लंदन में एक साथ स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स में पढ़े हैं. दोनों लंबे समय से दोस्त रहे हैं. दोस्ती के बाद बीते कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है. कई बार राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट से लेने भी पहुंचे हैं. दोनों कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए हैं. परिणीति ने भी अपने रिश्ते के लिए खुलकर मना नहीं किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें