Instructors-posted-in-council-schools-will-get-posting-in-their-desired-school – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ वर्मा/रायबरेली. राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालय में तैनात अंशकालिक अनुदेशकों की मांग को पूरा करते हुए उन्हें राहत देने का कार्य किया है. अब जनपद के परिषदीय विद्यालयों में तैनात अंशकालिक अनुदेशक अपने इच्छा अनुसार पसंदीदा स्कूल में तैनाती ले सकेंगे. इसके लिए शासन से पत्र भी जारी हो गया है.

शासन द्वारा जारी पत्र में सभी अनुदेशकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है. डाटा अपडेट होते ही अंशकालिक अनुदेशकों को मनचाहे स्कूल में तैनाती मिल सकेगी. इसके लिए जिला स्तर पर एक समिति बनेगी और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑनलाइन रहेगी.

रायबरेली जनपद में 623 जूनियर हाई स्कूल हैं. जहां पर 570 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं. मानव संपदा पोर्टल पर त्रुटि रहित डाटा पूरा करना है. इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जनपद के समन्वय को सभी विकास क्षेत्र के कंप्यूटर ऑपरेटरों को विधिवत प्रशिक्षण दे दिया है. जिससे डाटा अपडेट करने का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
अंशकालिक अनुदेशकों को नए विद्यालयों में तैनाती के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी प्रथम चरण में उन विद्यालयों के अनुदेशकों को नवीन विद्यालय में भेजा जाएगा जिन स्कूलों में छात्र संख्या सबसे कम होगी. दूसरे चरण में अनुदेशकों को नवीन विद्यालय में जाने का अवसर दिया जाएगा. तीसरे चरण में पारस्परिक परिवर्तन की व्यवस्था दी जाएगी. अर्थात किसी भी विद्यालय के 2 अनुदेशक अपने विद्यालयों का आपस में बदलाव करके नए विद्यालय में जा सकेंगे. इन तीनों चरणों के लिए अनुदेशकों को ऑनलाइन आवेदन करते समय खाली हुए पांच विद्यालयों का ब्यौरा देना होगा.

लंबे अरसे से थी यह मांग
न्यूज 18 से बात करते हुए अल्पकालिक अनुदेशक संघ केरायबरेली के जिला अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने बताया कि अनुदेशकों के स्थानांतरण मांग की प्रक्रिया लंबे अरसे से चल रही थी. हम लोग लगातार इसके लिए आवाज उठा रहे थे अब आदेश जारी हो गया है इससे अनुदेशकों में काफी खुशी है.

जल्द ही पूरा होगा डाटा अपडेट का कार्य
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जिला समन्वय को सभी ब्लॉकों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दे दिया गया है. जल्द ही मानव संपदा पोर्टल पर अनुदेशकों का डाटा अपडेट कर दिया जाएगा. जिससे उन्हें मन चाहे स्कूल में तैनाती मिल सके.

Tags: Rae Bareli News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें