Bhopal Goa Flight: अब भोपाल से सीधे जा सकेंगे गोवा…2 घंटे में पहुंचेगी फ्लाइट, किराया भी है कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टी में गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अब भोपाल के निवासियों को मुंबई या बेंगलुरु से होते हुए गोवा नहीं जाना पड़ेगा. भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान 23 मई से शुरू होने जा रही है, जिसकी 12 वर्षों से मांग की जा रही थी.

इस उड़ान को इंडिगो द्वारा समर शेड्यूल में जोड़ा गया है, जो सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी. इस उड़ान का संचालन नार्थ गोवा में मौजूद मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट द्वारा किया जाएगा. इससे चार हजार के किराये पर मात्र 2 घंटे में भोपाल से गोवा पहुंच पाना मुमकिन हो सकेगा.

फ्लाइट का शेड्यूल
गोवा से प्रस्थान- प्रातः 09 बजकर 40 मिनट
भोपाल आगमन- सुबह 11 बजकर 40 मिनट
भोपाल से प्रस्थान- दोपहर 12 बजकर 10 मिनट
गोवा आगमन- दोपहर 02 बजकर 05 मिनट

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

कोलकाता की भी शुरू होगी सीधी उड़ान
भोपाल के लोगों को गोवा के बाद अब लखनऊ और कोलकाता जाने के लिए सीधी उड़ान की प्रतीक्षा है. एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इंडिगो ने समर सूची में कोलकाता की सीधी उड़ान को भी शामिल किया है, लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका है.

इन स्थानों के लिए शुरू होंगी उड़ान
विमान से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जल्द ही जबलपुर से हैदराबाद के साथ ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए हवाई सुविधा संचालित की जाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार, 19 सीटर विमान की सेवा को उपलब्ध करवाने वाली कंपनी फ्लाई विंग विमानन है, जो दतिया से खजुराहो के साथ-साथ दतिया से भोपाल के लिए भी उड़ान भरने वाला है. दतिया से उड़ान की सुविधा लोगों को दिलाने के लिए मंत्री नरोत्तम मिश्रा बहुत वक्त से कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मामले में अपना समर्थन देते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Tags: Bhopal news, Mp news, New Flight

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें