RR की हार पर फैन्‍स को क्‍यों आई RP Singh की याद, 10 साल पुराने हैं जख्‍म, धोनी के साथी ने किया था बुरा हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम को आईपीएल 2023 में लगातार तीसरी शिकस्‍त झेलनी पड़ी. मैच में जीती घोषित हो चुकी राजस्‍थान की टीम के लिए संदीप शर्मा की नोबॉल ने पासा पलट दिया. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर अब्‍दुल समद ने छक्‍का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. राजस्‍थान की हार पर अब्‍दुल समद और संदीप शर्मा का सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना लाजमी है लेकिन इस पूरे प्रकरण पर भला आरपी सिंह का क्‍या लेना देना? वो एकाएक चर्चा का विषय क्‍यों बन गए हैं? आइये हम आपको इसके पीछे की वजह समझाते हैं.

एक मैच पहले ही संदीप शर्मा ऐसी ही स्थिति में थे. तब महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा जैसे बैटर मैदान पर थे.  जडेजा और धोनी के खिलाफ संदीप शर्मा आखिरी ओवर में 21 रन डिफेंड करने में सफल रहे थे. इस बार अब्‍दुल समद जैसे युवा बैटर ने पासा पलट दिया. आखिरी गेंद पर समद बैटिंग पर थे. उन्‍हें इस बॉल पर जीत के लिए पांच रन की दरकार थी. हैदराबाद को छक्‍के से कम कुछ भी नहीं चाहिए था. समद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर लपके गए. अंपायर ने पाया कि यह नोबॉल थी. हैदराबाद को फ्री हिट मिली. इस बार अब्‍दुल समद ने कोई गलती नहीं की और छक्‍का लगा दिया.

WTC Final से केएल राहुल हुए बाहर, बीसीसीआई ने विस्फोटक विकेटकीपर को चुना रिप्लेसमेंट, करेंगे टेस्ट डेब्यू

जिस तरह की परिस्थिति से संदीप शर्मा और संजू सैमसन गुजर रहे हैं, ठीक वैसी ही परिस्थिति से आरपीसी सिंह भी गुजर चुके हैं. साल 2013 में आरपी सिंह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्‍सा थे. वो विराट कोहली की कप्‍तानी में इस टीम में खेला करते हैं. सामने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम थी जिसकी अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे.

तब धोनी के साथी रवींद्र जडेजा ने इसी तर्ज पर आरसीबी के जबड़े से जीत छीन ली थी. आखिरी गेंद पर चेन्‍नई को पांच रन की दरकार थी. आरसीबी खुद को मैच में विजेता मान चुकी थी. इसी बीच अंपायर ने बताया कि यह नोबॉल थी. जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने छक्‍का लगाकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को जीत दिलाई.

Tags: IPL 2023, Ms dhoni, RP singh, Sanju Samson, Srh vs rr

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें