Patna News : 12 मई को पटना में कलश यात्रा निकालेंगे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, जानें कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा कहने वाले हैं. 13 मई से 17 मई के बीच इसका आयोजन किया गया है. 12 मई को कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा और 15 मई को दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इन सबके बीच जब से धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन की जानकारी फैली है, बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. इसको देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है.

पटना आगमन से लेकर उनके तरेत पाली में रहने तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा. उन्हें एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे में तरेतपाली पहुंचाने की व्यवस्था होगी. नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज का कहना है कि लगभग 300 पुलिस बल की मांग जिला प्रशासन से की गई है. साथ ही कथा स्थल पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी रहेंगे, जो भीड़ का हिस्सा बनकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. जल्द ही जिला प्रशासन सुरक्षा का ब्यौरा दे सकता है.

12 को आएंगे पटना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे. आगमन के समय एयरपोर्ट पर अधिक भीड़ ना हो इसकी भी भरपूर तैयारी रहेगी. जिला प्रशासन ने आयोजक मंडल से कार्यक्रम की रूपरेखा मांगी है. आयोजकों ने कार्यक्रम में लाखों की भीड़ होने की बात कही है. इसीलिए प्रशासन उसी के अनुरूप भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था करेगा.

आपके शहर से (पटना)

हाल ही में उनके आगमन को लेकर पक्ष और विरोध में दिए गए बयानों के बाद प्रशासन अत्यधिक सतर्कता बरत रहा है. साथ ही अग्निशमन दल और मेडिकल टीम की भी तैनाती रहेगी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में उनके साथ रहने वाले अधिकारी और पुलिसकर्मी संभालेंगे.

कलश यात्रा से होगी कथा की शुरुआत
नौबतपुर के तरेत गांव स्थित भगवान राघवेंद्र की धरती पर पंडित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम 12 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. कलश यात्रा में 7500 महिलाएं भाग लेंगी. बताया जाता है कि कार्यक्रम के लिए 7500 कलश का निर्माण हो चुका है.

इसके रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर मंच, पंडाल, टेंट सिटी, लंगर, पार्किंग, अस्थाई शौचालय और पेयजल के लिए चापाकल का निर्माण किया जा रहा है. जर्मन तकनीक पर आधारित पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही मन्दिर की भी रंगाई पुताई चल रही है.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें