Crime News: खौफनाक मामला!.. पहले जेवर और कैश को जलाया..फिर 2 मासूम बच्चों को टांके में फेंककर खुद भी कूदी मां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मनमोहन सेजू/ बाड़मेर. पति-पत्नी और वो का नाम सुनते ही जहन में घरेलू कलह और पति-पत्नी के बीच झगड़े आ जाते हैं. लेकिन कोई इस कदर कदम उठा सकता है सोचते ही रूह कांप जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ है सरहदी बाड़मेर के गंगासरा गांव में. दरअसल एक विवाहिता ने पति और ‘वो’ के बीच के रिश्ते से परेशान होकर दो मासूमों संग टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है.

सरहदी बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंगासरा गांव में देर शाम एक विवाहिता ने अपने दो मासूमो के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच ‘वो’ है. जानकारी के मुताबिक गंगासरा गांव की झीमो पत्नी चिमाराम ने अपने 8 वर्षीय बेटे संतोष और ढाई वर्षीय बेटी भावना के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले मृतका झीमो देवी ने गहने और नकदी को आग के हवाले कर दिया और फिर एक सुसाइड नोट लिखकर स्टेटस लगाया और फिर दो मासूम के साथ टांके में कूद गई.

मृतका के रिश्तेदार बाबूलाल के मुताबिक उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा है. जिसकी वजह से उसने सुसाइड नोट भी लिखा है. फिलहाल पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

सदर थानाधिकारी किशनसिंह के मुताबिक मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या से पहले सोने के गहने व नकदी जला दी और फिर दो मासूमों को लेकर टांके में कूद गई थी. तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 17:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें