फूलों से बिछी सड़क पर राधिका का हाथ थामे दिखे KGF स्टार, दूसरी PIC में फैंस को दिखाई असलियत, जानिए पूरा माजरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केजीएफ स्टार यश (KGF Star Yash) आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. केजीएफ फ्रेंचाइजी (KGF franchise) चैप्टर 1 और 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, सभी की निगाहें उनकी अगली फिल्म पर हैं. हालांकि, कई कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि केजीएफ चैप्टर 1 और 2 की शानदार सफलता के साथ यश ने देश व दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल की. देशभर के लोग उनकी अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल यश अपनी फैमिली के साथ घूमने निकले हैं और इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल अकाउंट पर दी है.

01

यश ने हाल ही में राधिका पंडित के साथ 2 तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक वे अपनी वाइफ का हाथ थामे दिख रहे हैं. इस तरह से एक- दूजे का हाथ थामे चलना हर वाइफ की तरह यश की पत्नी की भी एक ख्वाहिश है जिस अभिनेता ने पूरा किया. तस्वीर बहुत शानदार है जिसमें जहां ये कपल वॉक कर रहा है, उस सड़क के किनारे लगे पेड़ों के फूल जमीं पर आ गिरे हैं और इससे ये दृश्य बेहद मनोरम लग रहा है.

02

अगली तस्वीर में यश और राधिका अपनी- अपनी गोद में बच्चों को लिए चलते दिखे. इस इमेज को शेयर कर केजीएफ स्टार ने बेहद ही शानदार कैप्शन दिया. उन्होंने लिखा, ‘My wife’s expectation vs reality’ और आगे उन्होंने स्माइल के साथ रोने वाला ???? इमोजी बनाया. फोटो इंटरनेट पर लाखों फैंस का दिल जीत रही है और इस पर ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं.

03

बता दें कि यश और राधिका 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं, वे दोनों फिल्मों में काम करने के साथ- साथ बच्चों को भी टाइम देते हैं. जब भी मौका मिलता है ये कपल अपने किड्स को घुमाने ले जाता है और एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है.

04

राधिका काम से ब्रेक लेकर यश के साथ किसी खूबसूरत जगह पर एंजॉय कर रही हैं. हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने अपने घूमने वाली जगह के नाम का खुलासा नहीं किया. तस्वीर बेहद दिलचस्प है और राधिका ये अंदाज भी कमाल का है.

05

राधिका पंडित और यश ने साल 2016 में बंगलौर में शादी की थी. ये साउथ का मोस्ट डीसेंट कपल है जो पर्दे पर तो हिट था ही और असल जिंदगी में भी ये अपनी भूमिकाएं बेहतर तरह से निभाते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें