खूबसूरत हीरोइन का प्यार ही बना मौत की वजह, एक ही डायरेक्टर के साथ की सभी फिल्में, सौतेले बेटों ने ही रची थी साजिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘मिलो ना तुम तो हम घबराएं, मिलो तो आंख चुराएं’ ये गाना आज भी 50 साल बाद भी यूट्यूब पर 22 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साल 1970 में आई डायरेक्टर चेतन आनंद की फिल्म हीर रांझा का ये गाना सुपरहिट रहा था. पीले कुर्ते, चमकते हारों से भरा गला और मोटे-मोटे बालों पर सफेद फूलों का गजरा लगाए एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की अदाएं आज भी चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं.

लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना सदाबहार बन गए. 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं प्रिया राजवंश ने अपने 22 साल के करियर में महज 7 फिल्में कीं. प्रिया राजवंश की जिंदगी भी उनकी फिल्म ‘हीर-रांझा’ से कम नहीं रही. प्रिया राजवंश ने सारी फिल्में अपने पति के साथ ही कीं. शिमला में पैदा होने वाली प्रिया राजवंश ने इंग्लैंड से अपनी स्कूलिंग पूरी की.

इंग्लैंड से की है पढ़ाई

बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती प्रिया ने बॉलीवुड में हीरोइन बनने का सपना देखा और अपनी तस्वीरें भेज दीं. 60 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री नई कहानियों पर फिल्में बना रही थी. प्रिया की तस्वीरें भी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर चेतन आनंद को मिलीं. चेतन आनंद को उनकी तस्वीरें पसंद आईं और उन्होंने काम देने का फैसला कर लिया. चेतन आनंद के साथ पहली मुलाकात से प्रिया राजवंश की जिंदगी की दिशा बदल गई.

प्रिया मुंबई आईं और चेतन आनंद से मुलाकात की. 60 के दशक का मध्य चल रहा था और चेतन आनंद ने प्रिया राजवंश को अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया. धर्मेंद्र और बलराज साहनी ने फिल्म में लीड रोल निभाया और प्रिया राजवंश हीरोइन बनीं. 1964 में फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट हो गई. फिल्म के सभी गाने भी खूब पॉपुलर हुए और प्रिया के करियर की गाड़ी भी चल निकली. इसी दौरान चेतन आनंद अपनी पत्नी और बच्चों से दूर जा चुके थे.

priya rajvansh, priya rajvansh murder mystrey, priya rajvansh murdered by husband step sons, priya rajvansh love story with chetan anand, priya rajvansh tragic death for loving chetan anand, priya rajvansh story, priya rajvansh husband, priya rajvansh death cause, priya rajvansh age, priya rajvansh son, priya rajvansh funeral, priya rajvansh last photos, priya rajvansh daughter, priya rajvansh daughter name,

प्रिया राजवंश ने सारी फिल्में अपने पति के साथ ही कीं.

शूटिंग में ही डायरेक्टर को दे बैठीं दिल

शूटिंग के समय उनकी दोस्ती प्रिया राजवंश से हो गई और दोनों को प्यार हो गया. दोनों ने शादी कर ली और साथ में जीने का फैसला लिया. इसके बाद प्रिया राजवंश ने अपने पति चेतन आनंद की ही 7 फिल्मों में काम किया और किसी दूसरे डायरेक्टर के साथ फिल्म नहीं की. चेतन आनंद की पहली पत्नी से 2 बेटे थे. दोनों ही बेटे प्रिया को पसंद नहीं करते थे. 6 जुलाई 1997 को चेतन आनंद का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. निधन के बाद जब वसीयत का खुलासा हुआ तो पता चला कि चेतन आनंद ने अपनी आधी से ज्यादा प्रॉपर्टी प्रिया राजवंश के नाम कर दी थी.

priya rajvansh, priya rajvansh murder mystrey, priya rajvansh murdered by husband step sons, priya rajvansh love story with chetan anand, priya rajvansh tragic death for loving chetan anand, priya rajvansh story, priya rajvansh husband, priya rajvansh death cause, priya rajvansh age, priya rajvansh son, priya rajvansh funeral, priya rajvansh last photos, priya rajvansh daughter, priya rajvansh daughter name,

निधन के बाद जब वसीयत का खुलासा हुआ तो पता चला कि चेतन आनंद ने अपनी आधी से ज्यादा प्रॉपर्टी प्रिया राजवंश के नाम कर दी थी.

प्रॉपर्टी ही बनी हत्या की वजह

इस बात से चेतन आनंद के बेटे विवेक और केतन आनंद नाराज थे. दोनों बेटों ने प्रिया की हत्या की साजिश रची और 2 नौकरों माला चौधरी और अशोक चिन्नास्वामी की हेल्प से 27 मार्च 2000 को हत्या करा दी. हत्या के ठीक 2 साल बाद पुलिस ने इसका पूरा खुलासा कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बदले की भावना के साथ ही प्रिया राजवंश की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया. प्रिया राजवंश का प्यार ही उनकी हत्या की वजह बन गया.

Tags: Bollywood news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें