
शक्ति सिंह/ कोटा. केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से कोटा के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है. शहर श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोटा संभाग के पहले सिंथेटिक ट्रैक का शुभारंभ हो गया है. शुभारंभ के अवसर बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं की दौड़ का आयोजन भी किया गया. उद्घाटन के इस खास मौके को तिरंगे लेकर दौड़ लगा रही शहर की युवतियों और महिलाओं ने खास बना दिया. तिरंगे से रंगे स्टेडियम में जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति का जुनून भी नजर आ रहा था.
आपके शहर से (कोटा)
जानकारी के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया के तहत श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7.5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की स्वीकृति जारी की थी. गत वर्ष 31 जुलाई को इसको बनाने के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई थी. सिंथेटिक ट्रैक की सौगात खिलाड़ियों को 30 जुलाई की निर्धारित तिथि से करीब ढाई माह पूर्व ही मिल गयी. ट्रैक को लेकर खिलाड़ियों में भी खासा उत्सह नजर आ रहा है. इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सिंथेटिक ट्रैक लोकार्पण किया.
सिंथेटिक ट्रैक को लेकर खिलाड़ियों ने कहा कि वे पहले मिट्टी के ट्रेक पर प्रेक्टिस करते थे, लेकिन जब प्रतियोगिता में जाते तो वहां सिंथेटिक ट्रेक मिलता. ऐसे में हमारा प्रदर्शन उन खिलाड़ियों से कम रह जाता जो सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ते हुए यहां पहुंचे हैं. लेकिन, अब हम भी सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करेंगे. इससे हमारी स्पीड और मैडल दोनों बढ़ना तय है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kota news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 17:03 IST








