तीनों फॉर्मेट से निकाला, BCCI ने छीना कॉन्ट्रैक्ट, WTC Final से पहले 188 की स्ट्राइक रेट से पिटाई कर बैटर ने दिया जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



इंडियन प्रीमियर लीग के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने उतरेगी. यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम है क्योंकि पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए हार मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए टीम का चयन हो चुका है.-AP

टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीपर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल होन की वजह से इस वक्त टीम से बाहर हैं. उनकी जगह पर टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए केएल भरत को चुना गया है. दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को टीम में जगह दी गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए केएल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने को लेकर भी संशय पैदा हो चुका है.-AP केएल राहुल के टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होने की सूरत में उनकी जगह पर किसे जगह मिलेगी इसका जवाब इंडियन प्रीमियर लीग में मिलता नजर आ रहा है. गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने लखनऊ के खिलाफ ऐसी पारी खेल डाली जिसने उनकी दावेदारी मजबूत कर दी है. -(Saha/Instagram) तीनों फॉर्मेट में टीम से बाहर होने और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद भी ऋद्धिमान साहा ने हार नहीं मानी. आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में 47 और नाबाद 41 रन की पारी खेलने के बाद एक दम से धमाका कर दिया. लखनऊ के खिलाफ इस बैटर ने 188 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की पिटाई कर डाली. -AP ऋद्धिमान साहा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 43 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 4 छक्के जमाते हुए बना डाले 81 रन. आवेश खान की गेंद पर आउट हो कर वापस लौटे इस बैटर ने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ मिलकर 142 रन की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी कर दी. -AP

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें