अतीक का बेटा अभी जिंदा है, हिसाब चुकता होगा…, सोशल मीडिया पर ‘इंतेकाम’ का वीडियो वायरल, हुई FIR

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोशल मीडिया पर अतीक अहमद को लेकर वीडियो वायरल
पोस्ट में बदला लेने का किया गया दावा
शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट करने के मामले में केस दर्ज किया है. इस वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटा की ‘हत्या’ का बदला लिया जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा यह पोस्ट ट्विटर पर ‘The Sajjad Mughal’ नाम के एक अनवेरीफाइड अकाउंट से शेयर किया गया है. सोमवार को साइबर क्राइम पुलिस ने इसे लेकर एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. एफआईआर के मुताबिक, ट्वीट में दावा किया गया था कि अतीक का बेटा अली अभी जिंदा था, तब हिसाब बराबर करने के लिए काफी समय था.

‘The Sajjad Mughal’नाम के अकाउंट से हिंदी में ट्वीट किया गया था. इसमें लिखा था,’अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है. वक्त के साथ चीजें बदलेगी और हिसाब भी चुकता होगा.’ न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने मोहम्मद आलमगीर नाम के शख्स की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है. साइबर पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2008 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है.

15 अप्रैल को हुई थी अतीक और उसके भाई की हत्या
बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को पत्रकारों के रूप में आए तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के समय दोनों पुलिस हिरासत में थे और उन्हें प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था. गैंगस्टर और उसके भाई को काफी नजदीक से गोली मारी गई थी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. अतीक 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और फरवरी में उस मामले के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोप में जेल में था. अतीक और उसके भाई की हत्या के तीन आरोपियों की पहचान अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी के रूप में हुई है.

atiq ahmed,atiq ahmed news,atiq ahmed killing,atiq ahmed murder,atiq ahmed killing video,atiq ahmed revenge video, The Sajjad Mughal,The Sajjad Mughal twitter,The Sajjad Mughal atiq video, atiq ka beta ali abhi zinda hai, atiq ahmed viral video, atiq ahmed revenge post, up news, crime news, अतीक अहदम, अतीक अहमद हत्या, अतीक अहमद हत्या का बदला, अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है, अतीक अहमद हत्या बदला वायरल वीडियो, यूपी पुलिस, यूपी क्राइम , अतीक अहमद अशरफ हत्या, अतीक अहमद हत्या वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad की पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन के ख‍िलाफ यूपी पुल‍िस की बड़ी कार्रवाई, जानें FIR में क्‍या बताया?

अतीक की पत्नी माफिया घोषित
माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन के ख‍िलाफ उत्तर प्रदेश पुल‍िस ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन को माफिया करार दिया है. पुलिस ने अपनी एफआईआर में शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी लिखा है. एफआईआर में यह भी लिखा गया है कि शाइस्ता परवीन अपने साथ शूटर रखती है. (एएनआई इनपुट के साथ)

Tags: Atiq Ahmed, UP crime, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें