सागर में अटलजी की सबसे बड़ी प्रतिमा, 30 फीट ऊंचाई…7 टन वजन, बनवाने में आया इतना खर्च

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/सागर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देश की सबसे बड़ी भव्य प्रतिमा सागर में स्थापित की गई है, जिसका अनावरण प्रदेश के तीन मंत्रियों द्वारा किया गया. सागर के अटल पार्क में 30 फीट ऊंची 7 टन की अष्टधातु से बनी प्रतिमा लगाई गई है. इस भव्य प्रतिमा में करीब एक करोड़ की लागत आई है. इसमें 66 लाख रुपये तो केवल प्रतिमा बनवाने का खर्च आया.

ग्वालियर के मूर्तिकार प्रभात राय के द्वारा करीब 2 सालों में इस प्रतिमा को आकार दिया गया था. पिछले 184 दिनों से इस प्रतिमा के अनावरण होने का इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि पिछले साल 26 नवंबर 2023 को सागर गौरव दिवस के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया जाना था, लेकिन बेसमेंट का कार्य पूर्ण नहीं होने की वजह से प्रतिमा का अनावरण रुक गया था. इसके बाद 25 दिसंबर को तारीख तय की गई थी, लेकिन उस समय भी इसका काम अच्छी तरह से नहीं हो पाया था. ऐसे में प्रतिमा 6 महीनों से बिना अनावरण के खड़ी थी.

तालियों से गूंज उठा पार्क
साल 2020 में जब झील के किनारे शहर का सबसे सुंदर और आधुनिक पार्क बन रहा था, तब उस समय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की घोषणा की गई थी. रविवार की शाम जब इस प्रतिमा का अनावरण किया जाना था तो शहर के सैकड़ों लोग इसको देखने के लिए पहुंचे थे. जैसे ही प्रतिमा का अनावरण किया गया तो तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा.

“अटलजी का कोई विरोधी नहीं था”
अनावरण के अवसर पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अटलजी युगपुरुष थे. उनके लिए विशेषण कम पड़ जाते हैं. यह सागर वासियों के लिए स्मरणीय व गौरव का दिन है, जब हम अटलजी की प्रतिमा के अनावरण का यह आयोजन देख रहे हैं. मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महामानव अटलजी की प्रतिमा के अनावरण का यह क्षण उनके लिए भावनात्मक है. मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अनेक बार अटलजी के चरण छूने का अवसर मिला. मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि यह विराट प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगी. अटलजी ऐसे नेता थे, जिनका कोई विरोधी नहीं था.

Tags: Atal Bihari Vajpayee, Mp news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें