Texas Mall Shooting: टेक्सास मॉल में गोलीबारी का शिकार होने वालों में हैदराबाद की महिला भी शामिल, करती थी US में जॉब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टेक्सास में हुई सामूहिक गोलीबारी में हैदराबाद की 27 वर्षीय महिला की मौत.
मारी गई हैदराबाद की महिला की पहचान 27 साल की ऐश्वर्या के रूप में हुई.
यह घटना तब हुई जब ऐश्वर्या अपने दोस्तों के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहीं थीं.

टेक्सास. टेक्सास (Texas) के एक मॉल में शनिवार को हुई सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) की घटना में हैदराबाद की 27 वर्षीय महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई. ये फायरिंग शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जिससे एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल के दुकानदार घबरा गए और मौके से भाग निकले. सामूहिक गोलीबारी में मारी गई हैदराबाद की महिला की पहचान 27 साल की ऐश्वर्या (Aishwarya Thatikonda) के रूप में गई. यह घटना तब हुई जब ऐश्वर्या अपने दोस्तों के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहीं थीं. टेक्सास में एक पुलिस अधिकारी की गोली से मारे जाने से पहले बंदूकधारी ने धुआंधार गोली चलाई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई.

ऐश्वर्या एडिशनल जिला जज तातीकोंडा नरसीरेड्डी की बेटी थीं, जो वर्तमान में रंगा रेड्डी जिला वाणिज्यिक न्यायालय परिसर में कार्यरत हैं. टेक्सास मॉल में जब शूटिंग शुरू हुई, तो दुकानदार वहां से भाग गए. मॉल से बाहर निकलने वाले दुकानदारों के वीडियो कैमरों में कैद हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर छिपने के लोगों में भगदड़ मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस के मॉल में हमलावर को मार गिराने से पहले तक कुछ लोगों ने वहां दो घंटे तक शरण ले रखी थी.

अमेरिका में फिर फायरिंग, फिलाडेल्फिया में बार के बाहर कम से कम 12 लोगों को गोली मारी गई

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस सामूहिक फायरिंग की घटना को अकथनीय त्रासदी बताया और कहा कि राज्य सरकार स्थानीय अधिकारियों को कोई भी सहायता देने के लिए तैयार है. व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई और स्थानीय अधिकारियों को हर मदद देने की पेशकश की गई. बहरहाल यह दुखद घटना अमेरिका में एक अकेला मामला नहीं है. 2023 में कम से कम 198 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की बढ़ती संख्या एक बढ़ती हुई चिंता का विषय है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है.

Tags: America, Shooting, US News, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें