अब पंच की खैर नहीं, हुंडई की ‘छोटू’ एसयूवी की बुकिंग चालू, फीचर्स भी गजब के

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर (Hyundai EXTER) के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. यह छोटी एसयूवी EX, S, SX, SX (O) and SX (O) जैसे 5 ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. यह कार कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें ‘Ranger Khaki’ शेड भी उपलब्ध है.

Hyundai Exter मिनी SUV के पावरटेन सेटअप में फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल और 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल शामिल होगा. दोनों मोटर्स को ” अलग अलग सिचुएशंस में बढ़िया परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया” और “एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरिएंस”ऑफर करने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है.

यह भी पढ़ें : इस टाटा अल्ट्रोज में Rolls-Royce जैसा इंटीरियर, दीवाना बना देंगे फीचर्स

धांसू हैं फीचर्स
एक्सटर माइक्रो एसयूवी के फ्रंट फेसिया को एक नए पैरामीट्रिक ग्रिल, एच-सिग्नेचर एलईडी डीआरएल, स्प्लिट सेटअप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और स्पोर्टी स्किड प्लेट से लैस किया गया है. इसमें ब्लैक्ड आउट व्हील आर्च और साइड सिल क्लैडिंग दी गई है. डायमंड कट अलॉय व्हील्स, पैरामीट्रिक डिजाइन सी-पिलर गार्निश, फ्लोटिंग रूफ और शार्क फिन एंटीना इसकी स्पोर्टी उपस्थिति को और बढ़ाते हैं.

लेटेस्ट फीचर्स
नई हुंडई मिनी एसयूवी के इंटरनल डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं. हालांकि, इसके फीचर्स और केबिन लेआउट को Grand i10 Nios हैचबैक के साथ शेयर करने की खबर है. फीचर की बात करें, मॉडल लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री, ईबीडी के साथ एबीएस और 6 एयरबैग के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश कर सकता है.

यह भी पढ़ें : ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा ! सिर्फ 5.35 लाख रुपये में टाटा नेक्सॉन, नंबर प्लेट भी मिलेगी तुरंत

इन कारों से टक्कर
अगले 2-3 महीनों में Hyundai Exter की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है. बेस वेरिएंट के लिए इसकी कीमतें लगभग 6 लाख रुपये से शुरू होने और टॉप-एंड ट्रिम के लिए 12 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है. अगर इस कीमत पर इसे लॉन्च किया जाता है तो यह देश की सबसे सस्ती Hyundai SUV बन जाएगी. असल में यह Hyundai की सबसे छोटी SUV भी होगी. यहां इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger और Nissan Magnite से होगा.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें