1st Choice: ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की पहली पसंद नहीं थीं जीनत अमान! संजय दत्त की बहन थी डायरेक्टर की च्वाइस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) अपने समय में एक से बढ़ एक फिल्मों काम किया है. आज वह भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह फैंस के बीच अपनी ग्लैमरस फोटो की वजह से छाई रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. बता दें कि जीनत को फिल्मों में स्थापित करने का श्रेय देवा आनंद (Dev Anand) को दिया जाता है. जीनत देव आनंद की खोज थी.

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में पहली बार जीनत को देव आनंद संग दिखने को मिला था. इस फिल्म के बाद फिर दोनों एक और सुपरहिट ‘हीरा पन्ना’ जैसी फिल्म की. कैमरे पर दोनों की केमिस्ट्री भी खूब जमी थी.

जहीदा थीं पहली पसंद
बता दें कि ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ एक फिल्म थी, जिसे देव आनंद खुद डायरेक्ट भी किया और इसमें बतौर लीड एक्टर काम भी किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी थी. फिल्म की एक अलग कहानी होने के नाते दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. वहीं लीड एक्ट्रेस तौर पर जीनत दर्शकों का दिल जीतने कामयाब रहीं. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में जीनत देव की पहली पसंद नहीं थी. उनकी पहली पसंद एक्ट्रेस जहीदा हुसैन (Zaheeda hussain) थीं. जी हां! आपने सही पढ़ा. इस फिल्म को पहले देव आनंद जहीदा के साथ ही करना चाहते थे.

इस वजह से जहीदा ने नहीं की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहीदा इस फिल्म में को इसलिए नहीं किया क्योंकि वह देव आनंद की बहन नहीं बनना चाहती थीं. कहा जाता है कि फिल्म ‘गैम्बलर’ ( Gambler) में देव आनंद के साथ उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने के बाद जाहिदा किसी भी सूरत में देव आनंद की बहन का रोल नहीं करना चाहती थीं. वह फिल्म में उनकी प्रेमिका बनना चाहती थीं जोकि मुमताज (Mumtaz) थीं. जहीदा ने इस सुपरहिट फिल्म का ऑफर जब ठुकरा दिया तो बाद में इस रोल को जीनत अमान ने किया और दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गई थीं. जहीदा के एक इनकार से जीनत की किस्मत चमक गई थी.
” isDesktop=”true” id=”6118699″ >

जानिए संजय दत्त से खास रिश्ता
जहीदा हुसैन (Zaheeda hussain) संजय दत्त की मां और सुनील दत्त की वाइफ एक्ट्रेस नरगिस भतीजी लगती हैं. जहीदा नरगिस के भाई अख्तर हुसैन की लड़की है. ऐसे में संजय दत्त जहीदा के भाई लगते हैं. जहीदा फिल्म गैम्बलर’ के फेमस हैं. इस फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था. हालांकि बाद में वह फ्लॉप एक्ट्रेस बनकर रह गईं.

Tags: Dev Anand, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Zeenat aman

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें