
नई दिल्ली. साउथ डायरेक्टर एटली की आने वाली फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में पहली बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) रोमांस करने वाली हैं. बॉलीवुड और साउथ के लिए एकदम फ्रेश जोड़ी है, जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही है. फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख ने नयनतारा की जमकर तारीफें की.हालांकि आपको एक मजेदार बात बता दें कि जिस नयनतारा की शाहरुख यूं तारीफें कर रहे हैं. कभी वह उनके संग सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (Chennai Express) में काम करने से इनकार कर कर दिया था. चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..इसके साथ ही बात करेंगे शाहरुख ने फिल्म के कास्ट को लेकर क्या-क्या बातें की है.
दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान ने एक बार फिर #AskSRK सेशन के जरिए अपने फैंस संग रूबरू हुए. सेशन के दौरान उनके फैंस से कई लाजवाब सवाल पूछे और उन्होंने बिंदास तरीके से जवाब दिया. सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि क्या निर्देशक एटली ने उन्हें जवान की शूटिंग के दौरान तमिल सीखाई. एसआरके ने इस सवाल का जवाब देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए तमिल सीखी है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के एक गाने पर एक रोमांचक अपडेट भी दिया. किंग खान ने जवाब दिया , “एटली और अनिरुद्ध ने मुझसे तमिल में गाने की कुछ लिप-सिंक कराईं…उम्मीद है कि मैं उन्हें सही समझ पाया.”
आगे एक और फैन ने आने वाली फिल्म और कास्ट संग काम करने पर उनके अनुभवों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “एटली विजय और नयन और बाकी सभी के साथ शूटिंग करना एक हैट्रिक शेड्यूल था लेकिन बेहद मजेदार रहा.
दीपिका संग फिर रोमांस करेंगे रणबीर कपूर? शानदार है अयान की नई कहानी
आगे जब नयनतारा के एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि वह साउथ सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार के बारे में क्या महसूस करते हैं, तो उन्होंने कहा: “वह प्यारी हैं…बहुत प्यारी हैं और काम करने के लिए बहुत बढ़िया हैं. अपने आगे बातचीत में शाहरुख खान विजय सेतुपति को बहुत विनम्र व्यक्ति और शानदार अभिनेता कहा.
1st Choice: ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की पहली पसंद नहीं थीं जीनत अमान!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान पहली बार नयनतारा संग स्क्रीन शेयर करेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आज से 10 पहले अगर नयन ने हां कहा होता तो सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में इनकी जोड़ी देखी जाती. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण से पहले फिल्ममेकर नयन को फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन इस ऑफर को ठुकरा दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Nayanthara, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 16:09 IST








