Chhapra Crime News: किराया मांगने का अपराध कर गया ई-रिक्शा चालक, पीट-पीटकर कर दी हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट : संतोष कुमार गुप्ता

छपरा. छपरा में एक ई-रिक्शा चालक को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. इस ई-रिक्शा चालक का अपराध सिर्फ इतना था कि उसने इन अभियुक्तों से किराया मांग लिया था. यह वारदात सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है. मारे गए ई-रिक्शा चालक की पहचान मिट्ठू कुमार (34) के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू सिंह है. ई-रिक्शा चालक मिट्ठू के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

मारे गए ई-रिक्शा चालक मिट्ठू की पत्नी चंद्रकला देवी ने बताया कि कुछ लोग बुलाकर ले गए और हत्या कर शव को फेंक दिया. उन्होंने बताया कि मिट्ठू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. वारदात के बारे में उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू के घर कोई आयोजन था और मिट्ठू दिन में उनके आयोजन के लिए ई-रिक्शा से समान लाया था. जब शाम को उसने किराया मांगा तो आरोपी विवाद करने लगे. फिर उसे किराया देने के बहाने गांव के पोखर के पास ले गए. जहां कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. देर रात तक मिट्ठू के घर नहीं लौटने पर जब परिजन उसकी तलाश करने लगे तो उसका शव बरामद हुआ.

हत्या के मामले में सहाजितपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू सिंह फरार है. पुलिस ने इसे आपसी विवाद का मामला बताया है. एसपी गौरव मंगला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

Tags: Chhapra News, Crime In Bihar, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें