Kedarnath Dham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट, जानें-कब से शुरू होगा रज‍िस्‍ट्रेशन और कैसा है मौसम?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून. उत्तराखंड में प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए भक्तों में खासा उत्साह है. यहां पर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए 15 दिन में पांच लाख यात्री पहुंच चुके हैं. हालांकि, बारिश और बर्फबारी की वजह से चार धाम यात्रा में खलल पड़ा था और रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा था, लेकिन अब एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा पर 5 लाख यात्री आ चुके हैं. सबसे अधिक 1 लाख 74 हजार यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. अभी तक चारों धामों के लिए हुए 25 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार से फिर से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं हैं.

केदारनाथ के लिए हैली के जरिए आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे हैंय अब पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. घोड़े-खच्चरों के रजिस्ट्रेशन से कैपिंग हटाई गई है. बता दें कि छह हजार से अधिक घोड़े खच्चर रजिस्टर्ड हुए हैं. क्योंकि बड़ी संख्या में घोड़े खच्चरों के जरिए यात्री केदारनाथ पहुंचते हैं.
गंगोत्री धाम की यात्रा में उत्साह देखा जा रहा है. यहां पर भी एक लाख 12 हजार यात्री पहुंचे हैं. 11 दिन में 1,18,116 यात्रियों ने बद्रीनाथ धाम की यात्रा की है. मौसम खराब होने के बाद भी बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. हर दिन बद्रीनाथ धाम में दोपहर के बाद मौसम बगल रहा है.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

उत्तराखंड

मौसम पल-पल बदल रहा है
बद्रीनाथ धाम में दोपहर के बाद हर दिन मौसम बदल रहा है, जिससे बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. धूप खिलने के बाद तीर्थ यात्रियों को ठंड से राहत मिल रही है. अभी तक बद्रीनाथ धाम में 118116 तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं, जबकि कपाट खुले मात्रा 11 दिन हुए हैं. इस बार यात्रियों की संख्या को देखते हुए बद्रीनाथ धाम में पूर्व के सभी रिकार्ड टूटने की उम्मीद है.

Tags: Kedarnath Dham, Kedarnath Temple, Kedarnath yatra, Uttarakhand Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें