
हाइलाइट्स
घर पर घी निकालने के लिए कुछ दिनों की मलाई इकठ्ठा कर लें.
घी निकालने के लिए मलाई को फ्रीजर में रखना बेहतर रहता है.
Tips to Make Desi Ghee at Home: देसी घी का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता हैं. जिसके लिए कुछ लोग बाजार से घी लाना पसंद करते हैं, तो वहीं बहुत लोग घर पर ही मलाई से घी बनाते हैं. लेकिन कई बार काफी कोशिश के बावजूद भी घर पर बाजार जैसा घी बन पाना मुमकिन नहीं हो पाता है. तो कभी-कभी घी से जलने की बदबू भी आने लगती हैं. ऐसे में हम आपको आज मलाई से घी निकालने का आसान तरीका बता रहे हैं.
बता दें कि यहां बताए जा रहे आसान तरीकों की मदद से आप मिनटों में बाजार जैसा दानेदार घी निकाल सकते हैं. साथ ही घी निकालने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. तो आइए जानते हैं मलाई से घी निकालने के सिंपल टिप्स के बारे में.
मलाई को इकठ्ठा करें
मलाई से घी बनाने के लिए आपको कुछ दिनों तक दूध की मलाई इकठ्ठा करनी पड़ेगी. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर मलाई फुल क्रीम दूध की है तो घी ज्यादा मात्रा में निकलता है लेकिन अगर आपके घर टोंड मिल्क आता है, तो घी फुल क्रीम दूध की अपेक्षा कम निकलता है. बता दें कि घी निकालने के लिए कम से कम पंद्रह से बीस दिन की मलाई को आपको एकत्र करना होगा और इसको फ्रीजर में स्टोर करना होगा. फ्रीजर में स्टोर करने से घी में जलने की स्मैल नहीं आती है.
ये भी पढ़ें: डेली डाइट में करते हैं घी का सेवन, खाने से पहले जांच लें शुद्धता, 3 तरीकों से लगाएं असली-नकली का पता
मक्खन को करें अलग
घी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मक्खन निकालना होगा. इसके लिए आप मलाई को फ्रिज से निकाल कर आधे घंटे के लिए नार्मल टेम्प्रेचर पर रखें. फिर इसको मिक्सर जार में डालकर ब्लेंड कर लें. जब पानी और मक्खन अलग हो जायें तो मक्खन को निकालकर एक बर्तन में एकत्र कर लें.
इस तरीके से बनायें घी
घी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही को चूल्हे पर रख कर गैस को ऑन करें. फिर जो मक्खन निकाल कर आपने साइड में रखा था, उसको कढ़ाही में डाल दें. अब करछुल की मदद से इसको लगातार चलाते रहें. कुछ मिनटों में आप देखेंगे कि मक्खन पिघलने लगा है. धीरे-धीरे सारा मक्खन पिघल जायेगा और इसमें से घी निकलने लगेगा. जब घी पूरी तरीके से निकल जाये तो गैस को बंद कर दें और घी के ठंडा होने पर इसे छानकर कंटेनर में स्टोर कर दें. आपका बाजार जैसा दानेदार घी तैयार है.
ये भी पढ़ें: स्किन केयर में ऐसे करें घी का इस्तेमाल, चुटकियों में त्वचा पर आएगा नेचुरल निखार
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 12:56 IST








