UPSC Prelims Admit Card 2023: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज या कल, जान लें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. UPSC Prelims Admit Card 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाना है. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. एडमिट कार्ड की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की जाएगी. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा इसी हफ्ते कर दी जाएगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज या कल में ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. हालांकि आयोग की तरफ से अभी एडमिट कार्ड जारी करने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

UPSC CSE Prelims Admit Card 2023 डाउनलोड करने के स्टेप

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • यहां यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें.

UPSC Prelims Exam 2023: 200 अंको का होगा एग्जाम
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे. जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है. परीक्षा में सफल होने वाले मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रता प्राप्त कर लेंगे. यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

ये भी पढ़ें-
Education News: 105 सर्वोदय विद्यालयों में 35 हजार बच्चे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई
सामंथा प्रभु के 10वीं के मार्क्स कर देंगे आपको हैरान, रिपोर्ट कार्ड में टीचर ने लिखा….

Tags: Admit Card, UPSC, Upsc exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें