‘मैं बजरंगी हूं…’, बजरंग दल के समर्थन में उतरे रेलसलर बजरंग पूनिया, फिर डिलीट किया पोस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर पहलवानों के साथ बैठे बजरंग पूनिया एक बार फिर चर्चा में छाए हुए हैं. हालांकि इस बार वो अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने बजरंग दल को सपोर्ट किया है. हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘मैं बजरंगी हूं. मैं बजरंग दल को सपोर्ट करता हूं. जय श्री राम.’ इसके साथ ही इस पोस्ट के जरिये लोगों से भी अपील की गई थी कि सभी बजरंगी भाई इसे अपनी व्हाट्सएप पर डीपी और स्टेटस के तौर पर लगाएं.

वहीं जब बजरंग पूनिया के इस पोस्ट की आलोचना होने लगी तब उन्होंने इसे हटा दिया. बता दें कि बीते 23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के टॉप पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. इसमें ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक सहित कई और पहलवान शामिल हैं. कुछ महिला पहलवानों ने ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इनमें से एक नाबालिग महिला पहलवान भी हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘सांस चेक करने के बहाने छूते थे सीना…’, महिला पहलवानों की FIR में WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर संगीन आरोप

दो महिला पहलवानों ने करीब दो दिन पूर्व दिल्ली पुलिस को बताया था कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने उनके साथ किस तरह कथित तौर पर छेड़खानी की थी. बता दें कि पहलवानों के समर्थन में कई किसान संगठन भी उतर चुके हैं. रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सहित कई नेताओं ने ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की.

वहीं खाप पंचायत ने केंद्र सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. खाप पंचायत ने कहा कि अगर इतने दिनों के भीतर कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होती है तो फिर वो आगे का रूख अख्तियार करेंगे. इसके बाद आंदोलन का रूप कुछ अलग होगा.

Tags: Bajrang dal, Bajrang poonia

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें