पटना. लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है. वैसे-वैसे बिहार समेत पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मियां भी बिहार में तेज होती जा रही हैं.अभी तक बिहार की सियासत में एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Grand Alliance) के बीच ही मुख्य लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन इस बीच प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज भी एक तीसरा फ्रंट बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. प्रशांत किशोर कि पार्टी लगातार अपने साथ लोगों को जोड़ने की कोशिश में लगी हुई. कुछ दिन पहले ही जन सुराज पार्टी में 6 पूर्व नौकरशाह (IAS) को शामिल किया था. आज उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 12 पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारियों को शामिल करवाया गया, जिसमें आठ तो आज शामिल हो गए चार ने अपने शामिल होने की सहमति दे दी है.
जन सुराज में शामिल हुए अधिकारियों का कहना है कि नौकरी के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के बहुत सारे मामले देखे, लेकिन विभागीय मजबूरियों की वजह से वो उस पर सवाल नहीं उठा सकते थे. लेकिन, अब रिटायरमेंट के बाद उनकी यह इच्छा है कि समाज में जागृति आए और सुधार हो इसी कारण उन्होंने जन सुराज पार्टी ज्वाइन किया है. जन सुराज में आज 12 पूर्व आईपीएस अधिकारी शामिल हुए जिससे जन सुराज का दायरा बढ़ते जा रहा है. ये सभी आईएएस-आईपीएस नीतीश कुमार, लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में काम कर चुके है. रिटायर्ड DIG एस के पासवान कहते हैं कि व्यवस्था को बदलने की मुहिम में प्रशांत किशोर लगे हुए है जिनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है. हम लोग भी उनके मुहिम में बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के शामिल हुये हैं.
इन अधिकारियों ने थामा PK का हाथ
1. जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) होम गार्ड, 2004 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
2. एस. के. पासवान (वैशाली) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1979 इंडियन पुलिस सर्विस बैच – 3. के. बी. सिंह ( सारण ) – सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) संचार, 1983 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
4. उमेश सिंह (बेगूसराय) – सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG Vigilance), 1984 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
5. अनिल सिंह (सुपौल) सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुजफ्फरपुर, 2002 इंडियन पुलिस सर्विस बैच ६. शिवा कुमार झा (सुपौल) – सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) इकोनॉमिक्स अफेयर, 2004-
इंडियन पुलिस सर्विस बैच 7. अशोक कुमार सिंह ( सिवान ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG), 1980 बिहार लोक सेवा
आयोग बैच, 1999 इंडियन पुलिस सर्विस बैच 8. राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1986 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
9. सी. पी. किरण (पटना) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) पुलिस, 1989 इंडियन पुलिस C सर्विस बैच
10. मो. रहमान मोमिन (भोजपुर) – सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) तकनीकी सेवाएं, 2000
इंडियन पुलिस सर्विस बैच
11. शंकर झा, सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच
12. दिलीप मिश्रा, सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच
आपके शहर से (पटना)

IIT JEE Main 2023: अगर JEE Main 2023 नहीं कर पाए क्रैक, तो चिंता की कोई बात नहीं! यहां मिलेगा एडमिशन

OMG! नालंदा के इस मजार पर लगे नीम के पत्ते के हैं दो स्वाद, एक कड़वा तो दूसरा मीठा

Saharsa News: सदर अस्पताल में शुरू हो गई सीटी स्कैन की सुविधा, जानें किस जांच का कितना है रेट

Neet Exam News 2023 : देशभर में आज NEET की परीक्षा । Top News | Hindi News| Exam 2023 |

सागवान से किसान कम समय में हो सकते हैं मालामाल! 10 से 12 साल में पेड़ हो जाते हैं तैयार

The Kerala Story का सीमांचल कनेक्शन ! Kerala Story Movie Review | Top News | Police News

अपने कमरे में सो रही थी नाबालिग, चुपके से घुसा युवक, लड़की के साथ किया रेप, फिर आरोपी का हुआ बुरा हाल

Madhubani News : यह गलती करने पर किसानों को नहीं मिलेगा सरकारी लाभ, खेत को भी होगा नुकसान

Madhepura News : ITI करना है तो जल्दी करें आवेदन, यह है आखिरी तारीख, जानें पूरी डिटेल्स

जुगाड़ हो तो ऐसा… खेत जोतने के लिए तैयार नहीं हुआ ट्रैक्टर वाला तो साइकिल से बना लिया हल, देखें VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Bihar politics, Prashant Kishor
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 15:04 IST








