11 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म का गाना भरता है जोश, फिर गेंदबाजों को करता है खामोश, IPL की रनमशीन है भारतीय बैटर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

IPL 2023 में एक युवा बैटर ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है
बैटर ने इस सीजन में 400 से अधिक रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट भी 158 का है

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में एक युवा बैटर ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. इस बैटर का नाम यशस्वी जायसवाल है. यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओपनिंग करते हुए 10 मैच में 159 के स्ट्राइक रेट से 442 रन बनाए हैं. इस बाएं हाथ के बैटर ने अब तक आईपीएल 2023 में 57 चौके और 19 छक्के लगाए थे. उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक ठोका था. यशस्वी खुद को कैसे प्रेरित करते हैं और कैसे मैच से पहले अपने लक्ष्य तय करते हैं. उन्होंने एक पॉडकास्ट में हाल ही में इसका खुलासा किया है.

यशस्वी जायसवाल ने बीबीसी टीएमएस के पॉडकास्ट में बताया कि वो मैच से पहले खुद को कैसे मोटिवेट करते हैं. यशस्वी के कहा, मैं हमेशा टाइटैनिक फिल्म का गाना ‘माय हार्ट विल गो ऑन..’ अक्सर गुनगुनाता हूं. एवरी नाइट इन माय ड्रीम आई सी यू एंड आई फील यू. टाइटैनिक फिल्म देखने के बाद से ही ये गाना उनका फेवरेट है और वो खुद को प्रेरित करने के लिए अक्सर ये गाना सुनते हैं. इससे उन्हें खुशी मिलती है.

‘मैं पार्टनर की तलाश कर रहा हूं’
21 साल के यशस्वी ने इस पॉडकास्ट में अपनी लाइफ पार्टनर या गर्लफ्रेंड को लेकर भी दिलचस्प बात कही. यशस्वी ने कहा, “मैं अभी भी एक पार्टनर की तलाश कर रहा हूं. मैं चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में भी एक अच्छी लड़की आए. एकबारगी यशस्वी का जवाब सुनकर होस्ट भी हैरत में पड़ गया. उसने इस बैटर से कहा, आपकी उम्र अभी 21 साल ही है, आपके पास बहुत वक्त है. इस पर हंसते हुए जायसवाल ने कहा कि हां-हां मुझे भी पता है और इस समय मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट पर ही है.”

DC vs RCB: फिल सॉल्ट के तूफान में उड़ी RCB, दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

DC vs RCB: 5 साल… 26 मैच बाद इंतजार खत्म, पुरानी टीम के खिलाफ बरसा विराट का साथी, ठोकी IPL की पहली फिफ्टी

वानखेड़े स्टेडियम की लाइट में शैडो प्रैक्टिस करता था
पॉडकास्ट के दौरान यशस्वी ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया. यशस्वी 10-11 साल की उम्र में ही मुंबई में आ गए थे. कई सालों तक क्रिकेट मैदान के टेंट में रहे. पानीपुरी तक बेची. उन्होंने कहा कि मैं जिस टेंट में रहता था, वहां से वानखेड़े स्टेडियम में लाइट जलते देखता था. उसे देखते हुए ही मेरे अंदर भारत के लिए खेलने की आग जली. मैं वानखेड़े स्टेडियम में फ्लडलाइट्स जलते देखता था और रात में घंटों शैडो प्रैक्टिस करता था और अपनी स्किल बेहतर करने के लिए मेहनत करता था.

Tags: IPL 2023, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें