प्रतापाराम/जैसलमेर. जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में है उनके लिए अच्छी खबर है. राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में 59 पदों पर नॉन टीचिंग स्टाफ की संविदा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है. इनमे शैक्षणिक अनुभाग सहायक, यूडीसी, पीआर सहायक आदि सहित 59 पदों में से 42 सामान्य श्रेणी टी एस पी एरिया व 17 एसटी वर्ग टी एस पी एरिया के लिए आरक्षित है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो व्यक्ति विश्वविद्यालय द्वारा मांगी गई योग्यता के मापदंडों को पूरा करते हैं तो 5 मई से 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं.
इन पदो के लिए आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर अधिकतर आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. साथ ही अन्य श्रेणियों को नियमानुसार छूट भी है. वहीं अलग-अलग पदों हेतु अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई है. इस आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क है और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रूपये और एसटी, एससी के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है. इन अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ अनुभव प्रमाण की भी आवश्यकता है और अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर भी नंबर दिए जाएंगे. विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट https://ggtuexam.com/maINpanel.php पर जाकर अधिक जानकारी व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 5 मई से 24 मई तक कर सकते है.
यह रहेगी चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थीयो का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा .जिसमें 300 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और तीन घंटे का टाइम दिया जाएगा ( ⅓ ऋणात्मक अंकन होगा). इस लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेसिक वेतन 8850 रूपए से लेकर 16900 रुपए तक रहेगा.
आपके शहर से (जैसलमेर)

डिकॉय ऑपरेशन: पिकअप चालक से सरेआम वसूले 1500 रुपये, बिना रसीद दिए छोड़ा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajasthan Elections को लेकर PM Modi जल्द आ रहे है Rajasthan | Ashok Gehlot | Congress | bjp

Punjab के Golden Temple के पास हुआ बड़ा धमाका, Punjab Police कर रही मामले की जांच | Breaking News

Tillu Tajpuriya Murder के बाद Tihar Jail में QRT Team हुई तैनात, गोली मारने की होगी छूट | Delhi

Atiq Ahmed के राजदार वकील ने Shaista Parveen के बारे खोले बड़े राज | Prayagraj | Breaking News

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का मौका, इस दिन से आवेदन शुरू, 56000 है सैलरी

अपना वादा पूरा करने 10 मई को PM Modi आ रहे है Rajasthan | bjp | Congress | Rajasthan Elections

Karnataka Elections : PM Modi के Road Show में हुआ लोगों में दिखा भारी उत्साह | bjp | Bengaluru

प्यार में पंगा: प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, लड़की के परिजनों ने जमकर ठोका, मूंडवा डाला सिर

Breaking News : Jammu & Kashmir में सेना ने 3 आतंकवाद किये ढेर | Rajouri Encounter | Top News

Gang of Thugs: मोबाइल एप से ठगों ने ठग डाले 6 करोड़ रुपये, 12 शातिरों को दबोचा, आप रहें सावधान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jaisalmer news, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 13:57 IST








