
नई दिल्ली. महिंद्रा थार लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर भारत में सबसे नई और सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है. इस एसयूवी को इसकी ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और रोड प्रेजेंस के लिए बहुत पॉपुलर है. इसके लॉन्च के बाद से, कई लोगों ने इसे अपने हिसाब से इसे मोडिफाई कराया. लेकिन, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिंद्रा थार को एक अलग तरीके मोडिफाई किया है.
इंडिया की पहली बुलेटप्रूफ थार
थार ऑनर ने अपनी थार को बुलेटप्रूफ बनाया है. यह अपने आप में ऐसा पहला मोडिफिकेशन हो सकता है. इस बुलेटप्रूफ Mahindra Thar का वीडियो Mihir Galat के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. यह वीडियो बुलेटप्रूफ Mahindra Thar और उसके मालिक के इंट्रोडक्शन के साथ शुरू होता है. व्लॉगर फिर अपना पहला सवाल पूछता है:
क्या यह वास्तव में देश की पहली बुलेटप्रूफ Mahindra Thar है? जिस पर मालिक जवाब देता है कि, उसने अब तक किसी भी नई थार के बारे में नहीं सुना है जो बुलेटप्रूफ हो. उन्होंने बताया कि कुछ पुराने थार हैं जो बुलेटप्रूफ हैं, लेकिन नई जेनेरेशन में यह पहली बुलेटप्रूफ थार है
10-12 लाख रुपये खर्च
इसके बाद बात आती है खर्चे की तो ऑनर बताते हैं कि उन्हें इस पूरे काम के लिए लगभग 10-12 लाख रुपये खर्च करने पड़े और 18 लाख रुपये उन्होंने कार खरीदने के लिए खर्च किए. उन्होंने कहा कि उन्होंने कार खरीदी और इसे बुलेटप्रूफ सुविधा के लिए भेजा, जिसने इसे बुलेटप्रूफ वाहन में बदल दिया. उन्होंने कहा कि कार को जल्द ही सरकार से भी मंजूरी मिल जाएगी क्योंकि कार को बुलेटप्रूफ करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है, और मालिकों को यह बताना होगा कि उन्हें बुलेटप्रूफ होने के लिए अपने वाहनों की आवश्यकता क्यों है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 13:07 IST








