
हाइलाइट्स
बच्चों को आप उनके फवरेट फूड का स्मूूदी बना कर दे सकते हैं.
बादाम मिल्क भी बच्चों को काफी पसंद आता है, जो हेल्दी भी है.
Tips To Make Milk Tastier For Kids: कई पैरेंट्स के लिए अपने बच्चों को रोज दूध पिलाना मुश्किल भरा काम लगता है. बच्चे दूध का ग्लास देखते ही या तो इधर-उधर निकल पड़ते हैं या नहीं पीने के लिए सौ बहाने बनाते हैं. लेकिन, बच्चों के बेहतर सेहत के लिए दूध का सेवन काफी जरूरी है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मिनरल्स, विटामिन्स तो होते ही हैं, ये बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है. बढ़ते बच्चों के लिए तो दूध का सेवन काफी जरूरी होता है. ऐसे में अगर आपका बच्चा दूध नहीं पीना चाहता है तो आप इन 5 टिप्स की मदद से बच्चों के लिए दूध को टेस्टी और स्वादिष्ट बना सकते हैं.
इस तरह दूध को बनाएं टेस्टी और हेल्दी
ड्राईफ्रूट मिल्क
आप बच्चों के दूध में हर तरह के मेवे डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें. अब इसे आप बच्चों को दें. वे स्वाद के साथ इस हेल्दी दूध का आनंद उठाएंगे. इससे उनका विकास भी कई गुना बढ़ जाएगा.
करें फ्लेवर ऐड
अगर आपके बच्चे को चॉकलेट, वैनीला, स्ट्रॉबेरी आदि पसंद है तो आप बच्चों के दूध में एसेंस डाल सकते हैं. आप चाहें तो ड्राईफ्रूट पाउडर भी डाल सकते हैं. बच्चे एन्जॉय कर इसे पियेंगे.
बनाएं चॉकलेट मिल्क
बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है. ऐसे में आप नॉर्मल दूध में अगर चॉकलेट सिरप या पाउडर डालकर इसे दें, तो वे मांग मांग कर दूध पियेंगे.
इसे भी पढ़ें : आप भी तो नहीं कर रहे हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग, हो जाएं सावधान, सुधरने के बजाय बिगड़ सकता है बच्चा
बादाम मिल्क
बच्चों को केसर बादाम मिल्क काफी पसंद होता है. आप घर पर भी इसे बना सकते हैं. इसके लिए 5 से 6 बादाम रात में भिगोकर रख दें औ छिलके उतार कर सुबह मिक्स में पेस्ट बना दें. अब दूध में इसे मिलाएं और साथ में केसर भी डाल सकते हैं. बच्चों को मजा आ जाएगा.
ये भी पढ़ें: 6 तरीकों से बच्चों को कराएं प्यार का एहसास, जिंदगी में आएंगी खुशियां, बॉन्डिंग भी होगी मजबूत
बनाएं स्मूदी
गर्मी के मौसम में स्मूदी फेवरेट ड्रिंक हो सकता है. आप ठंडे दूध में मैंगो, बनाना आदि मिलाकर टेस्टी हेल्दी स्मूदी बनाएं और बच्चों को दें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Parenting, Parenting tips
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 11:35 IST








