UP के जालौन में बड़ा सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस गड्ढे में गिरी, 5 की मौत 17 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रविवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई
अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बस गहरे गड्ढे में जा गिरी

जालौन. उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस के किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि शनिवार 6 मई को रेडर थाना क्षेत्र के मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा इलाके के दुतावली आई थी. उन्होंने बताया कि रविवार तड़के लगभग 3 बजे कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी. बस माधवगढ़ के गांव गोपालपुरा के पास पहुंची ही थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर माधवगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को रामपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप (36), रघुनंदन (46), सिरोभान (65), करण सिंह (34) और विकास (32) को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल 17 अन्य लोगों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Jalaun news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें