
कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि, पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. कुछ नए सामान जैसे मोबाइल फोन या कपड़े वगैरह खरीदने के योग बनेंगे. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी लव लाइफ में इंटिमेसी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के बर्ताव से थोड़े परेशान होंगे. जीवनसाथी के क्रोधी स्वभाव की वजह से दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अभी आप पर कोई आरोप भी लगा सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपने काम से काम रखें.
बिजनेस के नजरिए से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. अपनी योजनाओं से आपको लाभ होगा. सप्ताह की शुरूआत से ही आप अपना दिमाग चलाना शुरू कर देंगे और अपने काम में किस तरह तरक्की हो इस पर ध्यान देंगे. इस सप्ताह आपका पूरा जोर अपनी आय बढ़ाने पर रहने वाला है. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा. पढ़ाई में रुकावटें ज्यादा है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा. ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अच्छा रहेगा.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होने वाला है. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस का पूरा आनंद लेंगे और अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे. परिवार में किसी बुजुर्ग और खास तौर से आपके पिता की सेहत बिगड़ सकती है. माता के लिए आपके मन में प्रेम बढ़ेगा. इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आप कुछ नया निवेश करेंगे, जिसमें आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. सोच समझकर निवेश करने से ही फायदा होगा. हालांकि, अभी आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और आय में वृद्धि होगी.
नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अपने बॉस के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह सप्ताह अच्छा है. आप पढ़ाई के साथ-साथ अन्य काम पर भी ध्यान देंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में भी सुधार होगा, लेकिन सिर दर्द या बुखार की स्थिति बन सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा. अपने गृहस्थ जीवन को लेकर अपने परिवार वालों से विचार-विमर्श करेंगे और आगे बढ़ने की जिम्मेदारियों को समझेंगे. लव लाइफ बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते में कुछ तनाव महसूस होगा, लेकिन दूसरी तरफ एक लंबे विश्वास की स्थिति भी बनी रहेगी, जिसकी वजह से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपकी किसी से गहरी दोस्ती हो सकती है, जिससे आप निजी संबंधों में भी आगे बढ़ सकते हैं. ऐसे में थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है. इसकी वजह से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है.
व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास भी धीमे होंगे. हालांकि, अभी भी आपको अपनी परेशानियों से बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो पढ़ाई में परेशानी आ सकती है. अभी उनकी संगति भी बिगड़ सकती है, जिसका ध्यान रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. वैसे कोई बड़ी समस्या तो नहीं दिखती, लेकिन आपको अपने खानपान में नियमितता बनाए रखने की जरूरत होगी. यात्रा के लिए सत्ता की शुरुआत अच्छी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 09:20 IST








