कहां मिलेगा 9.50% भी ज्यादा ब्याज? जान लें, इस बैंक ने FD इंटरेस्ट रेट में किया बंपर इजाफा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वरिष्ठ नागरिकों की 4.50% से लेकर 9.60% तक की कमाई होगी.
आम नागरिक को एफडी पर 4% से लेकर 9.10% तक ब्याज मिल रहा है.
इस समय कई बैंक FD पर जमकर ब्याज दे रहे हैं.

नई दिल्ली. किसी भी बैंक में एफडी कराने से पहले जरूरी है आप बैंकों द्वारा सावधि जमा (fixed deposits) पर दी जानी वाली ब्याज दरों को चेक लें. क्योंकि इस समय कई बैंक FD पर जमकर ब्याज दे रहे हैं. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 साल से 5 साल के कार्यकाल में ₹2 करोड़ से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में 49 से 160 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी है. नई ब्याज दरें 5 मई 2023 से लागू हो गई हैं. आम नागरिक को एफडी पर 4% से लेकर 9.10% तक ब्याज मिल रहा है. .

जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से लेकर 9.60% तक की कमाई होगी. इसके अलावा, यह स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खातों पर ₹5 लाख से ₹2 करोड़ तक की शेष राशि पर 7% की भारी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक SMS से आधार पैन हो जाएगा लिंक, न लगेगा टाइम, ना ही ओपन करनी होगी कोई वेबसाइट

जानिए बैंक की नई दरें – FD rates at Suryoday SFB

आम नागरिक के लिए ब्याज दरें
1 वर्ष के कार्यकाल पर, एफडी दर 6.85% है, जबकि यह 1 वर्ष से 2 वर्ष के कार्यकाल पर 8.50% और 999 दिनों के कार्यकाल पर 9% ब्याज मिल रहा है. 5 साल के कार्यकाल पर 9.10% की उच्चतम दर की पेशकश की रही है. 2 वर्ष से 998 दिनों के कार्यकाल पर 7.51% ब्याज दर दी जाती है. 1 साल से कम के कार्यकाल में, FD की दरें 4% से 6% तक हैं.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों 1 वर्ष के कार्यकाल पर 7.35% की दर मिलेगी. जबकि 3 वर्ष से अधिक लेकिन 5 वर्ष से कम कार्यकाल पर 7.25%. इसके अलावा, 32 महीने 27 दिन से 3 साल और 5 साल से 10 साल के कार्यकाल पर 7.75% ब्याज दर की पेशकश की जाती है. वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल के कार्यकाल के लिए उच्चतम दर जो 9.60% है. सूर्योदय 1 वर्ष से 2 वर्ष के कार्यकाल पर 9% की दर और 999 दिनों के कार्यकाल पर 9.50% की दर दे रहा है. बैंक की 2 साल से 998 दिनों की अवधि के लिए 8.01% की दर दे रहा है.

एफडी पर इन उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों या सेवानिवृत्त कर्मियों की आयु 60 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए. सूर्योदय बैंक में ब्याज दर की गणना 6 महीने से अधिक की अवधि की जमा राशि के लिए तिमाही आधार पर की जाती है. हालांकि, 6 महीने से कम की जमा राशि के लिए परिपक्वता पर साधारण ब्याज का भुगतान किया जाता है.

Tags: Bank FD, Business news in hindi, FD Rates, Fixed deposits

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें