Virat Kohli- Anushka Sharma: 7000 का आंकड़ा एक उपलब्धि, लेकिन अनुष्का का मेरे साथ होना… विराट कोहली हुए इमोशनल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट कोहली आईपीएल में 7000 का आंकड़ा छूने वाले पहले बैटर बने
अनुष्का शर्मा ने स्टेडियम में बैठकर विराट का बढ़ाया उत्साह
विराट के बचपन के कोच और उनकी फैमिली भी थी मौजूद

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल के 50वें मैच में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट ने आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे किए. यह उपलब्धि हासिल करने वाले विराट पहले खिलाड़ी बन गए हैं. विराट ने इस खास मुकाम को हासिल करने के बाद कहा कि यह उनके लिए महज एक उपलब्धि भर है. विराट ने इस दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)  की जमकर तारीफ की. इस मुकाबले में हौसलाअफजाई के लिए विराट के बचपन के कोच, अनुष्का शर्मा और उनकी फैमिली दिल्ली के स्टेडियम में मौजूद थी.

कोहली ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कहा कि वह विनम्रता के साथ कड़ी मेहनत करना जारी रखना चाहते हैं. कोहली ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपना छठा अर्धशतक लगाया.

यह भी पढ़ें: 5 साल… 26 मैच बाद इंतजार खत्म, पुरानी टीम के खिलाफ बरसा विराट का साथी, ठोकी IPL की पहली फिफ्टी

विराट ने 233वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की
इस मैदान से क्रिकेट की अपनी यात्रा शुरू करने वाले कोहली ने आईपीएल कहा, ‘मैं अपनी टीम के लिए जो करने की कोशिश कर रहा हूं उस यात्रा के दौरान 7000 रन सिर्फ एक और उपलब्धि है. जब आप अपनी टीम के लिए कुछ करने की कोशिश करते हैं तो यह एक अच्छा नंबर होता है.’ कोहली ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद अपने 233वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इस मैच से पहले उनके नाम  6,988 रन थे.

‘यह एक विशेष क्षण है’
बकौल कोहली, ‘मैं विनम्रता के साथ कड़ी मेहनत जारी रखना चाहता हूं.’ यह एक विशेष क्षण है … मेरा परिवार यहां है, मेरे कोच यहां हैं, अनुष्का यहां हैं. अनुष्का का मेरे साथ टूर पर होना मेरे लिए अहम है. मेरे लिए फैमिली के साथ समय बिताना बाकी सब चीजों से अहम है. क्रिकेट मेरे जीवन का एक हिस्सा है. मैं यहां अपने नाम पर एक पवेलियन पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैंने यहां अपनी यात्रा शुरू की और यहीं से दिल्ली के लिए खेलना शुरू किया. यहीं से चयनकर्ताओं की नजर मुझपर पड़ी और मेरा चयन हुआ. मैंने इन उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं सोचा था. मैं इन सबके लिए आभार जताना चाहूंगा. मैं सिर्फ झुक सकता हूं. ‘

विराट कोहली ने 55 रन की पारी खेली
इस मुकाबले में कोहली ने 46 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 55 रन बनाए. उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की. हालांकि इस मुकाबले को आरसीबी जीत नहीं सकी. दिल्ली ने बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया.

Tags: Anushka sharma, DC vs RCB, IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें