
खरगोन. मध्य प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. मामला खरगोन जिला से जुड़ा है. जिले के बलकवाडा में एक कलयुगी बाप ने अपनी ही 4 माह की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. बेटी पैदा होने के बाद से ही आरोपी पिता सलमान नाराज चल रहा था. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता को बेटे की चाहत थी. बेटी की हत्या के बाद धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अब विवेचना में जुट गई है.
4 माह के दुधमुंहे मासूम का क्या गुनाह था ये सोच हर कोई हैरान है. एक कलयुगी पिता ने मासूम को मौत के घाट क्यों उतार दिया ये भी सवाल सब के जेहन में है. बेटी की हत्या के बाद मां के होश उड़ गये. इस घटना के बाद पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शासकीय अस्पताल में कराकर शव को मां के सुपुर्द कर दिया. बच्ची की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया है. बच्ची की मां ने पति पर बेटी होने के नाराजी के चलते हत्या करने की बात पुलिस को बताई है.
आरोपी सलमान खंडवा जिले के रूस्तमपुर का रहने वाला है. वह अपने ससुराल खरगोन जिले के बालसमुद के पास निमरानी में किराए के मकान में रहता है और एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता है. मण्डलेश्वर एसडीओपी ने बताया कि मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ धारा 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित मां ने बताया कि आरोपी पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी.
आपके शहर से (खरगोन)
मृतका की मां ने बताया कि मायके बालसमुद से लौटी थी. घर से पानी लेने गई थी, इसी दौरान मकान मालकिन से बात करने में लेट हो गई. लौटा तो देखा पति सलमान बेटी का गला दबा रहा था. बेटी के खून निकलने पर बोलने लगा मुझे नहीं मालूम. वो अस्पताल भी नहीं ले जाने दे रहा था. जब असपताल पहुंचे तो डाॅक्टर ने बताया कि बेटी की मौत हो गई. बच्ची की मां ने बताया कि मेरे पति को फांसी की सजा होना चाहिये.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mp news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 22:53 IST








