APL in Aligarh : आईपीएल की तरह होगा अलीगढ़ प्रीमियम लीग, रिंकू सिंह करेंगे उद्घाटन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रंजीत सिंह/अलीगढ़. अलीगढ़ के महुआ खेड़ा क्षेत्र रिंकू सिंह क्रिकेट ग्राउंड में अलीगढ़ प्रीमियम लीग का आयोजन इसी महीने के आखिरी दिनों में होने जा रहा है. अलीगढ़ प्रीमियर लीग के संबंध में जानकारी देते हुए जादौन बिल्डर अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया है कि अलीगढ़ व आसपास जनपद के खिलाड़ियों के लिए अलीगढ़ महानगर के रिंकू सिंह क्रिकेट ग्राउंड में अलीगढ़ प्रीमियम लीग का आयोजन किया जा रहा है. इसमें दूरदराज से आए खिलाड़ी पार्ट लेंगे साथ ही जैसे ही रिंकू सिंह अलीगढ़ पहुंचेंगे. वह इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

लीग में फर्स्ट सेकंड और थर्ड टीमों को इनाम दिया जाएगा. वहीं मैन ऑफ द मैच और चौके छक्के पर प्रत्येक तरीके के इनाम घोषित किए गए गए हैं. रिंकू सिंह के द्वारा हाल ही में आईपीएल मैच के दौरान लगातार पांच छक्के लगाकर जो नाम रोशन किया है. उनके खेल को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ में अलीगढ़ आईपीएल लीग का आयोजन कराया जा रहा है.

आईपीएल की तरह एपीएल होगा
अलीगढ़ प्रीमियम लीग के संबंध में अर्जुन सिंह फकीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़ प्रीमियम लीग का कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा. इस कार्यक्रम में 8 टीमें प्रतिभाग करेंगे फर्स्ट, सेकंड, थर्ड तीनों टीमों को अलग-अलग इनाम दिया जाएगा.

अर्जुन सिंह फकीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वो इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस कार्यक्रम में आईपीएल में 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह भी पहुंचेंगे और उन्हीं के देखने के उपरांत इस कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ के महुआखेड़ा स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कराया जा रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 22:49 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें