
मुंबई. भारत समेत पूरी दुनिया के मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए पहलवान से एक्टर बने दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह भी फिल्मों में काम करने लगे.
साल 1994 में आई फिल्म ‘करण’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद बिंदु दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि बिंदु अपनी जगह बनाने में असफल रहे और अब कॉमेडी वाले छोटे-छोटे किरदार में नजर आते हैं.
तब्बू की बड़ी बहन के प्यार में थे बिंदु दारा सिंह
बिंदु दारा सिंह ने तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज से शादी की थी. बिंदु और फराह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. दोनों की मुलाकात 90 के दशक की शुरुआत में हुई थी. पहले दोनों की काफी समय तक दोस्ती रही. इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. 1996 में बिंदु दारा सिंह ने फराह नाज को अपना जीवनसाथी चुना और दोनों ने शादी कर ली. शादी के 1 साल बाद ही दोनों का एक बेटा हो गया जिसका नाम फतेह रखा गया.
शादी के कुछ ही साल बाद होने लगे झगड़े
शादी के कुछ ही साल बाद दोनों में झगड़ा होने लगा और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. शादी के 6 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया. तलाक के बाद दिए एक इंटरव्यू में बिंदु दारा सिंह ने कहा था, ‘जिंदगी बहुत छोटी है. इसे ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए. मैंने फराह को पहले ही कह दिया था कि अगर तुमने मुझे 15 दिनों तक अकेले छोड़ा तो मैं दूसरी देखना शुरू कर दूंगा. अब इसको 6 महीने हो गए और मैं अब आगे बढ़ गया हूं.’
फराह भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
फराह नाज भी एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फराह के साथ तलाक के बाद बिंदु दारा सिंह ने डायना उमरोवा से शादी कर ली. डायना एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं. साल 2009 में बिंदु दारा सिंह ने डायना से शादी कर ली. दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अमीलिया रंधावा है. बिंदु दारा सिंह अपने करियर में फिल्मों से कम और कॉन्ट्रोवर्सीज से ज्यादा पहचाने गए. बिंदु दारा सिंह का कॉन्ट्रोवर्सीज से बहुत पुराना रिश्ता रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 20:03 IST








