प्रयागराज. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ उन्हें अपडेट रखने के लिए एक नई पहल की है. बच्चों को संस्कारवान एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कालेजों में प्रातःकालीन सभा में प्रेरणादायक कार्यक्रम का प्रारुप तैयार किया है. प्रारम्भिक स्तर पर प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय इंटर कालेजों एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसकी शुरूआत की जा रही है. सभी शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन स्कूलों की प्रात:कालीन सभाओं में पहुंचें और बच्चों को प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित करें.
प्रातःकालीन सभाओं में गुणवतापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगिता के इस दौर में वह कैसे सफल हो इस पर फोकस रहेगा. इन प्रातःकालीन सभाओं में स्कूलों के पुरा मेधावी छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा. ताकि वह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें. बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में सुबह पहुंचकर इसकी शुरूआत की. उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद किया.
पहले चरण में शामिल किए गए हैं ये स्कूल
आपके शहर से (लखनऊ)

Patwari Vs Canal Patwari: पटवारी और कैनल पटवारी में क्या होता है अंतर, क्या है इन दोनों का काम? जानें डिटेल

नेपाल में भूस्खलन से धंस गया मकान, बिहार के चार मजदूरों की मौत, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

CTET Vs TET: सीटीईटी और टीईटी में क्या होता है अंतर, किसे मिलती है KVS, NVS स्कूलों में नौकरी? जानें तमाम डिटेल

Success Story: ऋतु करिधाल हैं देश की रॉकेट वुमन, यहां से की थी पढ़ाई, पढ़ें मंगलयान तक का सफर

टिल्लू ताजपुरिया के कत्ल में क्यों आया अतीक अहमद का जिक्र? जानिए क्या है कनेक्शन

NTRO Recruitment 2023: ग्रेजुएट के साथ इस भाषा की है नॉलेज, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस में पाएं नौकरी, 1.42 लाख है सैलरी

Lucknow: इस चाय में लगाई जाती है 24 कैरेट सोने की परत, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; लोगों ने कहा- ये है ज़हर

बड़ा खुलासा: अतीक अहमद का आखिरी बार चेहरा देखने कब्रिस्तान आई थी शाइस्ता परवीन! पुलिस को नहीं लग पाई भनक

UP Sanskrit Board इंटरमीडिएट परीक्षा में मुस्लिम छात्र ने किया टॉप, यहां देखें मार्क्सशीट

Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन बोर्ड में 10वीं, ITI पास के लिए निकली वैकेंसी, 69000 मिलेगी सैलरी

Asad 10th Marksheet: 700 में से 175 नंबर, सारे सब्जेक्ट्स में फेल, पढ़ाई में बेकार था अतीक का बेटा
यूपी बोर्ड के ‘नए सत्र में नया सवेरा’ कार्यक्रम के पहले चरण में प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कालेजों एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को लिया गया है. इस कार्यक्रम में सभी शिक्षाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. यह शिक्षाधिकारी सप्ताह में दो दिन एक विद्यालय की प्रात:कालीन सभा में पहुंचेंगे और बच्चों से सीधे संवाद करेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक और उनके सहयोगी अधिकारी प्रातःकालीन सभा में बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे. उन्हें कैसे अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना है इस संबंध में प्रेरणादायक टिप्स देंगे. वे अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा करेंगे. स्कूलों में शिक्षा का अच्छा वातावरण तैयार हो इस पर उनका फोकस रहेगा. बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से ही बोर्ड ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इस सम्बन्ध में समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है.
शिक्षकों से खूब सवाल पूछें और संवाद करें
राजकीय इंटर कालेज में शनिवार की प्रातःकालीन सभा में यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया. कालेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों से सचिव का परिचय कराया तो सभी उत्साहित हो उठे. सचिव ने कहा कि इस कालेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. यहां से पढ़कर निकले बच्चों ने देश दुनिया में नाम रोशन किया है. इस कालेज के छात्र आज देश और प्रदेशों में उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं. उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है. द्वितीय पाली की सभा में सचिव महोदय के साथ उप सचिव प्रशासन देवब्रत सिंह एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद् के गणित विषय की विशेषज्ञ डॉ. वैशाली तिवारी एवं अंग्रेजी विषय की विशेषज्ञ जूही श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया तथा उन्हें इन विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु उनका मार्गदर्शन किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education news, UP education department
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 19:57 IST








