मोतिहारी. उत्तरी बिहार के नामचीन ठेकेदार के रूप में विख्यात ओमप्रकाश सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना पूर्वी चम्पारण जिले की है. बिजली विभाग के नामी ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की हत्या फेनहारा थाना के इजोरबारा गांव मे गोलियों से भूनकर कर दी गई. फेनहारी थाना के इजोरबारा गांव में हुई घटना में मारे गए ओमप्रकाश सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है. ओमप्रकाश सिंह बिजली विभाग के उत्तर बिहार के नामी ठेकेदारों में एक थे.
शनिवार की सुबह वो अपने शिवहर के लक्ष्मीनिया गांव स्थित घर से स्कॉर्पियों से पूर्वी चम्पारण के फेनहारा आ रहे थे. इसी दौरान इजोरबारा गांव में टाटा सूमो पर सवार अपराधियों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर कर उन्हें मौत की नींद सुला दी. फायरिंग की इस घटना में ओम प्रकाश सिंह को 19 गोलियां लगी हैं. जबकि उनकी स्कॉर्पियों पर 28 गोलियों के निशान हैं. गोली लगने से ओम प्रकाश सिंह की मौत मौके पर ही हो गयी. गोलियों से भूनने के बाद अपराधी टाटा सूमों से फरार हो गये है जबकि ओम प्रकाश सिंह के स्कॉर्पियों को चला रहा चालक सुरक्षित रह गया.
चालक की सूचना पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 19 खोखा घटनास्थल से बरामद किया है. इस मामले में पकड़ीदयाल के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. प्रथम दृष्टया हत्या गैंगवार का परिणाम प्रतीत होता है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है. मौके पर पहुंचे एसपी कान्तेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. हत्या के मामले के उद्भेदन के लिए स्पेशल टास्क टीम का गठन किया गया है.
आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

NTRO Recruitment 2023: ग्रेजुएट के साथ इस भाषा की है नॉलेज, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस में पाएं नौकरी, 1.42 लाख है सैलरी

Bihar & Jharkhand News: तमाम ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | Top Headlines | 100 Gaon 100 Khabar

Buxar News: बक्सर के वाहन मालिकों को महंगे पेट्रोल और डीजल से जल्द मिलेगी निजात, यहां खुल रहा है जिले का पहला CNG स्टेशन

जातीय गणना को लेकर पटना हाईकोर्ट में नीतीश सरकार की अपील मंजूर, 9 मई को सुनवाई

Apple Farming : हरमन-99 किस्म के सेब का बेगूसराय में हो रहा है उत्पादन, जानिए उत्पादन क्षमता और कमाई

Govt Jobs 2023 : बिहार पुलिस में दरोगा और फायर स्टेशन ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई

ट्रक से हुई टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की हुई मौत, एक ही परिवार के थे सभी

‘खाकी’ वेबसीरिज वाले IPS अमित लोढ़ा को नहीं मिला था प्यार करने का समय

जमुई में बड़ा हादसा, DJ लोड गाड़ी ने पुलिस की जिप्सी में मारी टक्कर, 2 होमगार्ड जवान की मौत, 4 जवान घायल

करोड़ों की जमीन के लिये हत्या, 3 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर, 17 दिन बाद पकड़े गए शूटर्स

Madhubani News : फोटोग्राफी में बनाना है करियर तो यहां मिल रही फ्री में ट्रेनिंग, सीखकर बना सकते हैं करिअर
एसपी ने कहा कि मौके पर 19 खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों से सम्पर्क किया है, जिनके बयान और निशानदेही पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. एसपी ने कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन पुलिस कर लेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Crime News, Motihari news, Murder
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 17:08 IST








