यूट्यूबर अगस्त्य चौहान ने 294 KM/HR की रफ्तार से दौड़ाई थी बाइक, एक्सिडेंट से कुछ सेकेंड पहले का Video आया सामने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सीम अहमद/अलीगढ़. देहरादून के रहने वाले यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की बीते दिनों अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. यूटयूबर की मौत के बाद पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है. जांच के दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद यूट्यूबर अगस्त्य चौहान का कैमरा झाड़ियों में पड़ा मिला है. बता दें कि अगस्त्य कावासाकी निंजा बाइक चला रहे थे. इसकी स्पीड 400 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है.

अलीगढ़ पुलिस ने यूट्यूबर अगस्त्य चौहान के टूटे हुए कैमरे का फोटो और अगस्त्य चौहान के कैमरे में कैद अगस्त्य चौहान की बाइक की स्पीड का वीडियो जारी किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि अगस्त्य 294 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे हैं. वहीं अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि अभी तक यूट्यूबर अगस्त्य चौहान के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. जैसे ही कोई शिकायत मिलेगी अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

रफ्तार से खेलने का जुनून
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 3 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेस वे पर एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई है. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की गई तो पाया गया यह युवक देहरादून का रहने वाला है, जो कि वीडियो ब्लॉगिंग करता है. अक्सर बाइक 300 की स्पीड हिट करने का टारगेट रखता है. इन वीडियो को लोग रोचक रूप से देखते हैं. इस संदर्भ में यह भी पता चला है कि इनके द्वारा एक बॉडी ऑन कैमरा पहना गया था. उस कैमरे को भी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है.

यू-ट्यूबर ने 294 KM की स्पीड से दौड़ाई थी बाइक
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि कैमरे में यह भी पता चला है कि घटना से पहले बाइक 294 की स्पीड हिट की गई थी. जो कि घटना से पहले कि उस कैमरे में दिखी है, इस संदर्भ में पुलिस की जांच अभी भी आगे भी जारी है. रोड सेफ्टी के एंगल से मैं यह भी कहना चाहूंगा अक्सर युवक रोड पर इस तरीके की स्पीड को अपनाते हैं जो कि जोखिम भरा है. कई बार लोग हाईवे पर अपने परिवार के साथ जाते हैं. जिसमें बच्चे भी होते हैं, महिलाएं भी होती हैं, बुजुर्ग भी होते हैं, ऐसे लोगों को भी ओवरस्पीड की वजह से परेशानी होती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 17:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें