40 साल की महिला ने 26 साल के प्रेमी संग मिलकर पूर्व प्रेमी को रास्ते से हटाया, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/सूरजपुर. अक्सर लोग प्यार के जुनून में कुछ भी कर गुजरते हैं. ऐसा ही एक मामला यहां भी सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी. सूरजपुर में शादीशुदा महिला की यह करतूत चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, महिला, उसका प्रेमी और महिला का पूर्व प्रेमी तीनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे. आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने पूर्व प्रेमी सुंदर साय का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या कर शव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था. शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पूरा मामला सूरजपूर के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. 30 अप्रैल को ही परिजनों ने लक्ष्मणपुर निवासी सुंदर साय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. कुछ दिन बाद उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्‌ढे में मिला. आस-पास लोगों ने ही बोरे में बंधी लाश देखी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी.

40 साल की महिला, 26 साल का प्रेमी
विश्रामपुर थाना प्रभारी केडी बनर्जी ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें पुलिस को पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधन 2014 में हो गया था. तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी 40 वर्षीय भगमेन बाई से चल रहा था. कुछ समय पहले विवाद के बाद से भगमेन बाई 26 वर्षीय सोमार साय से प्रेम करने लगी थी. भगमेन बाई शादी के बाद से पति को छोड़कर अकेली रहती थी. ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पहले की पार्टी, फिर हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय भगमेन बाई के घर गया था. उसने साथ में शराब और मुर्गा रखा था. उसने कहा कि चलो शराब पीते हैं. इस पर भगमेन ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया. फिर तीनों ने मिलकर घर से कुछ दूर पर ही स्थिति सुनसान जगह पर शराब पी और मुर्गा भी खाया. इसके बाद भगमेन के घर आने जाने को लेकर विवाद हुआ. मौके पर भगमेन बाई ने सोमार के साथ मिलकर सुंदर का गला घोंट दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद शव को खदान के अंदर पानी में फेंक दिया था.

Tags: Chhattisgarh news, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें