Street Food In Aligarh : अलीगढ़ में मशहूर है टिंकू यादव के समोसे, खाने के बाद दीवाने हो जाते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वसीम अहमद/अलीगढ़. अगर आप समोसा खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि अलीगढ़ में एक ऐसी दुकान है, जिसके समोसे खाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की भीड़ लाइन लगाकर खड़ी रहती है और अपनी बारी का इंतजार करते है. अलीगढ़ के तस्वीर महल चौराहे के निकट पुलिस लाइन के सामने स्थित टिंकू यादव की समोसे की दुकान मजूद है. यह समोसा जायका-ए-शहर के तौर पर जाना जाता है. समोसा लेने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं.

दुकानदार टिंकू यादव ने बताया कि 20 साल पहले हमने छोटी सी दुकान से समोसे की शुरुआत की थी. तब समोसा 2 रूपये में बिकता था. आज वही समोसा 10 रुपए में दे रहे हैं और आज भी वही क्वालिटी हम समोसे में दे रहे हैं. इसलिए लोग समोसे को ज्यादा पसंद करते हैं. अपने जिले के साथ दूसरे जिले के लोग भी समोसा खाने आते हैं.

दुकान पर लगी रहती है लोगों की भीड़
समोसे की दुकान के स्वामी टिंकू यादव बताते हैं कि हम 10 रूपए का एक समोसा देते हैं. हमारे समोसे के अंदर मटर पनीर के अलावा अच्छे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. सिर्फ इसी वजह से हमारा समोसा स्वादिष्ट समोसा होता है, जो एक बार खाता है वह पैक करा कर जरूर ले जाता है. हमारे यहां के समोसे मथुरा, आगरा जैसे कई जिलों में लोग पैक करा कर ले जाते हैं. हमारे यहां हमारे यहां 200 समोसे पर डे तैयार किए जाते हैं जो लगभग 2 घंटे में बिक जाते हैं. हमारा समोसा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता भी है इसलिए लोगों को पसंद आता है.

स्वाद में लाजवाब
ग्राहक जितेंद्र गुप्ता बताते हैं कि वह कभी भी यहां से गुजरते हैं तो टिंकू यादव के समोसे खाना नहीं भूलते. क्योंकि स्वाद के मामले में सबसे स्वादिष्ट टिंकू यादव का समोसा ही पसंद आता है. मैं टिंकू यादव का समोसा खाने के अलावा अपने घर के लिए भी पैक करा कर ले जाता हूं. मैं ही नहीं बल्कि मेरे सारे दोस्त भी टिंकू यादव के यहां का ही समोसा पसंद करते हैं. अलीगढ़ के अलावा आसपास के कई जिलों से भी लोग यदि अलीगढ़ आते हैं तो टिंकू यादव का समोसा खाना नहीं भूलते.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें